लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अल्पक  : वि० [सं० अल्प+कन्] १. जो बहुत ही छोटा या सूक्ष्म हो। २. कम से कम जितना आवश्यक हो, उतना। (मिनिमम्) पुं० १. वह अक्षर या शब्द जो किसी वस्तु के छोटे रूप का वाचक हो। अल्पार्थक। (डिम्यूनिटिव) जैसे—‘खाट’ का अल्पक ‘खटिया’ और ‘लोटा’ का अल्पक ‘लुटिया’ होता है। २. जवासा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अल्पकालिक  : वि० [सं० अल्प काल, कर्म० स०+ठन्-इक] १. जिसका अस्तित्व अल्प काल या थोड़े समय हो अथवा जो थोड़े समय तक रहे। थोड़े दिनों तक रहनेवाला। (शार्ट-लिव्ड) २. (अनुबंध या निश्चय) जो थोड़े दिनों के लिए हो या थोड़े दिन चले। जैसे—अल्प-कालिक ऋण या सहायता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अल्पकालीन  : वि० [सं० अल्पकाल+ख-ईन] अल्पकालिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ