लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवगाह  : वि० १. बहुत गहरा। अथाह। २. अनहोना। ३. कठिन। ४. गंभीर। पुं० [सं० अव√गाह्+घ़ञ्] १. गहरा स्थान। २. संकट का समय या स्थान। ३. जल में पैठकर किया जानेवाला स्नान। ४. दे० ‘अवगाहन’।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवगाहन  : पुं० [सं० अव√गाह्+ल्युट्-अन] १. जलाशय या जल में घुस या पैठकर किया जानेवाला स्नान। २. कोई बात जानने या समझने के लिए उसके संबंध में की जानेवाली खोज, छान-बीन या मनन। मन लगाकर अच्छी तरह सोचना-समझना। ३. मथना। विलोड़न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवगाहना  : अ० [सं० अवगाह] १. जल में घुसकर या पैठकर स्नान करना। २. भीतरी भाग में पहुँचना, पैठना या प्रवेश करना। ३. किसी विषय का अच्छी तरह चिंतन या मनन करना। ४. प्रसन्न होना। स० १. अन्वेषण, खोज या छानबीन करना। २. स्वीकृत, ग्रहण या धारण करना। ३. हिलाना-डुलाना। ४. बिलोना। मथना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवगाहित  : भू० कृ० [सं० अव√गाह्+क्त] १. जिसने स्नान किया हो। २. जिसमें स्नान किया गया हो। (जैसे—तालाब, नदी आदि) ३. (विषय) जिसका अच्छी तरह मनन या विवेचन किया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवगाही (हिन्)  : वि० [सं० अव√गाह्+णिनि=अवगाहन करनेवाला] १. स्नान करनेवाला। २. जिसकी कहीं पहुँच या पैठ हो। ३. चिंतन या मनन करनेवाला। ४. गहराई में जानेवाला। खोज या छान-बीन करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवगाहु  : वि० =अवगाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवगाह्य  : वि० [सं० अव√गाह्+ण्यत्] १. (व्यक्ति) जो स्नान करने के योग्य हो। २. (तालाब नदी आदि) जिसमें स्नान करना उचित या योग्य हो। ३. (विषय) जिसका चिंतन, मनन या विवेचन होने को हो या हो रहा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ