लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवच्छेद  : पुं० [सं० अव√छिद्+घञ्] [वि० अवच्छेद्य, अवच्छिन्न, कर्त्ताअवच्छेदक] १. अवच्छेदन। २. खंड। टुकड़ा। ३. सीमा। हद। ४. छान-बीन। ५. पुस्तक का परिच्छेद। प्रकरण। ६. मृदंग का एक प्रकार का प्रबंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवच्छेदक  : वि० [सं० अव√छिद्+ण्युल्-अक] १. अवछेदन करनेवाला। २. छेदनेवाला। छेदक। ३. सीमा निश्चित करनेवाला। ४. निश्चय करनेवाला। पुं० विशेषण। (व्या०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवच्छेदकता  : स्त्री० [सं० अवच्छेदक+तल्-टाप्] १. अवच्छेदक होने की अवस्था या भाव। २. हद या सीमा बाँधने का भाव। परिमिति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवच्छेदन  : पुं० [सं० अव√छिद्+ल्युट्-अन] १. शस्त्र या हथियार से काटकर अलग करने की क्रिया या भाव। २. खंड, टुकड़े या विभाग करना। ३. सीमा निर्धारित करना। ४. किसी प्रकार अलग या पृथक् करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवच्छेद्य  : वि० [सं० अव√छिद्+ण्यत्] जिसका अवच्छेदन होने को हो या हो सकता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ