लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवयव  : पुं० [सं० अव√यु (मिलाना)+अप्] [वि० अवयवी] १. शरीर का कोई अंग या भाग। २. वह अंश जो वस्तु की पूर्ति में सहयक हो। भाग। हिस्सा। ३. न्याय शास्त्र में, वाक्य के इन पाँच अंगों में से हर एक-प्रतिज्ञा, हेतु, उदाहरण, उपनयन और निगमन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवयव-रूपक  : पुं० [ष० त०] साहित्य में, एक तरह का रूपक अलंकार जिसमें अंगों के गुणों का ही सारूप्य वर्णित होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवयवार्थ  : पुं० [अवयव-अर्थ, ष० त०] शब्द के अवयवों (प्रकृति और प्रत्यय) से निकलनेवाला अर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवयवी (विन्)  : वि० [सं० अवयव+इनि] १. जिसके अनेक अवयव या अंग हो। २. कुल। पूरा। समूचा। पुं० १. वह वस्तु जिसके बहुत से अवयव या अंग हों। २. देह। शरीर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ