लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवलि  : स्त्री० =अवली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवलिप्त  : वि० [सं० अव√लिप् (लीपना)+क्त] १. लिपा या पुता हुआ। २. किसी काम, बात या विषय में अच्छी तरह डूबा या लगा हुआ। लीन। ३. अपने आप में किसी गुण का अवलंप करनेवाला। अपने आपको कुछ लगाने या समझानेवाला अर्थात् अभिमानी। (प्रिजम्पट्युअस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवलिप्ति  : स्त्री० [सं० अव√लिप्+क्तिन्] १. अवलिप्त होने की अवस्था या भाव। २. अपने आप को कुछ लगाना या बड़ा समझना। अवलेप। (प्रिजम्पट्यूअसनेस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवलिया  : पुं० दे० ‘औलिया’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ