लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवस्कंद  : पुं० [सं० अव√स्कन्द (गति)+घञ्] १. नीचे आना या उतरना। २. वह स्थान जहाँ अस्थायी रूप से तंबू आदि लगाकर सेना ठहरी हो। ३. तंबू। ४. आक्रमण। ५. बरात के ठहरने का स्थान। जनवासा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवस्कंदक  : वि० [सं० अव√स्कन्द्+ण्वुल्-अक] १. नीचे उतरनेवाला। २. आक्रमण करनेवाला। ३. किसी के ऊपर कूदनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवस्कंदित  : भू० कृ० [सं० अव√स्कन्द+क्त] १. जिसपर आक्रमण किया गया हो। आक्रांत। २. नीचे आया या उतरा हुआ। ३. अमान्य किया हुआ। ४. नहाया हुआ। स्नात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ