लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अविचार  : पुं० [सं० न० त०] [कर्त्ता अविचारी] १. विचार। (विशेषतः आवश्यक या उचित विचार) का अभाव। २. अज्ञान। अविवेक। ३. अनुचित या बुरा विचार। ४. अत्याचार या अन्याय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अविचारित  : वि० [सं० न० त०] १. जिसके संबंध में अभी कोई विचार न हुआ हो। २. बिना समझे-बूझे किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अविचारी (रिन्)  : वि० [सं० न० त०] १. जिसमें विचार करने की शक्ति न हो। जो विचार न कर सके। ना-समझ। २. जो औचित्य, न्याय, संगति आदि का विचार न करता हो। ३. (विषय) जिसमें आवश्यक या उचित विचार से काम न लिया गया हो। (क्व०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अविचार्य  : वि० [सं० न० त०] १. जिसका विचार न हो सकता हो। २. (इतना असंभव या निकृष्ट) जिसका ध्यान तक न किया जा सकता हो। (अन्थिंकेबुल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ