लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

असंत  : वि० [सं० अ+हिं० संत] १. जो ईश्वर-भक्त, संत या साधु न हो। २. जो सज्जन या भला न हो; अर्थात् दुष्ट या बुरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असंतति, असंतान  : वि० [सं० न० ब०] जिसे संतान या औलाद न हो। जिसके आगे बाल-बच्चे न हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असंतुष्ट  : वि० [सं० न० त०] १. जो संतुष्ट न हो। अप्रसन्न या रुष्ट। २. जिसे किसी कार्य, बात आदि से संतोष न हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असंतुष्टि  : स्त्री [सं० न० त०] असंतुष्ट होने की अवस्था या भाव। असंतोष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असंतोष  : पुं० [सं० न० त०] [वि० असंतुष्ट, असंतोषी] १. संतोष का अभाव। २. वह स्थिति जिसमें किसी काम, चीज या बात से मनुष्य का मन नहीं भरता; अथवा काम या बात यथेष्ट नहीं जान पड़ती; और इसी लिए वह खिन्न या रुष्ट हो जाता है। (डिस्सैटिस्फैक्शन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असंतोषी (षिन्)  : वि० [सं० न० त०] जिसका कभी संतोष न होता हो। सदा कुछ और की कामना रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ