लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

असमंजस  : स्त्री० [सं० असामंजस्य] कुछ कहने, करने आदि से पहले की वह मानसिक स्थिति जिसमें कर्त्तव्य अभी निश्चित या स्थिर न हो सका हो। दुविधा। (हेसिटेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमंत  : पुं० [सं० अश्मंत] चूल्हा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असम  : वि० [सं० न० त०] १. जिसका तल सम या एक जैसा न हो। ऊबड़-खाबड़। ऊँचा-नीचा। २. जो किसी के अनुरूप, तुल्य या सदृष न हो। ३. दे० ‘विषम’। पुं० १. एक काव्यालंकार जिसमें उपमान का मिल सकना असंभव बतलाया जाता है। २. पूर्वी भारत का एक सीमा-प्रदेश जिसे आज-कल भूल से आसाम कहा जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमत  : स्त्री० [अ० इस्मत] १. पवित्रता। २. स्त्री का सतीत्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमता  : स्त्री० [सं० असम+तल-टाप्] असम होने की अवस्था या भाव। समता का अभाव। (इनीक्वैलिटी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमन  : वि० [सं० ] १. विभिन्न मार्गों या दिशाओं मे जानेवाला। २. भिन्न जाति या वर्ण का। ३. साथ मिलकर न रहनेवाला। ४. जिसे अपने साथ रखना अनुचित हो। ५. ऊबड़-खाबड़ (मार्ग आदि)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमनयन  : पुं० [ब० स०] तीन आँखोंवाले अर्थात् शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असम-नेत्र  : पुं० [ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असम-बाण  : पुं० [ब० स०] कामदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमय  : पुं० [सं० न० त०] १. खराब या बुरा समय। दुर्दिन। २. अनुपयुक्त समय या स्थिति। ३. उपयुक्त समय के पहले या बाद का समय। बे-बक्त। क्रि० वि० १. अनुपयुक्त समय में। २. समय से पहले या बाद में।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमर्थ  : वि० [सं० न० त०] १. जो समर्य न हो। जिसमें सामर्थ्य या शक्ति न हो। अशक्त। जैसे—वृद्धावस्था के कारण वे बहुत असमर्थ हो गये है। २. जो किसी विशिष्ट कार्य को कर सकने के योग्य न हो। जैसे—हम यह झगड़ा निपटाने में असमर्थ है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमर्थता  : स्त्री० [सं० असमर्थ+तल्-टाप्] असमर्थ होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमर्थ-पद  : पुं० [कर्म० स०] वह पद या शब्द जो अभीष्ट अर्थ या भाव ठीक तरह से व्यक्त न कर सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमर्थ-समास  : पुं० [कर्म० स०] व्याकरण में, ऐसा समास जिसमें अन्यव संबंधी दोष हो। जैसे—अश्राद्धभोजी या असूर्यपश्या में ‘अ’ का समास इसलिए अन्वय दोष से युक्त है कि उसका वास्तविक संबंध क्रमात् ‘श्राद्ध’ या ‘सूर्य’ से नहीं बल्कि ‘भोजी’ और ‘पश्या’ के साथ है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असम-लोचन  : पुं० [ब० स०] शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमवायि-कारण  : पुं० [सं० कर्म० स०] वैशेषिक के अनुसार ऐसा कारण जिसका कार्य से नित्य संबंध न हो, केवल आकस्मिक संबंध हो। (ऐसा कारण सदा कर्म या गुण ही होता है, द्रव्य नहीं होता) जैसे—हाथ के लगाव से मूसल का किसी वस्तु पर आघात करना, असमवायि कारण से होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमवायी (यिन्)  : वि० [सं० सम-अव√इ(गति)+णिनि, न० त०] जो समवायी न हो, अर्थात् जिसका किसी से नित्य संबंध न हो। आनुषंगिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असम-वृत्त  : पुं० [कर्म० स०] वह वर्णवृत्त जिसके सब चरणों में समान गण न हों। (दे० ‘विषमवृत्त’)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असम-शर  : पुं० [ब० स०] कामदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असम-शरण  : पुं० =असमशर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमस्त  : वि० [सं० न० त०] १. जो समस्त या संपूर्ण न हो, फलतः आंशिक या अपूर्ण। ३. जिसमें व्याकरणवाला समाम न होता हो। समास-रहित। (शब्द वाक्य या भाषा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमान  : वि० [सं० न० त०] [भाव० असमानता] जो, किसी के समान या तुल्य न हो। समानता सं रहित। पुं० =आसमान (आकाश)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमानता  : स्त्री० [सं० असमान+तल्-टाप्] असमान होने की अवस्था या भाव। (डिस-पैरिटी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमाप्त  : वि० [सं० न० त०] जो अभी समाप्त हुआ न हो। जो अभी पूरा होने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमाप्ति  : स्त्री० [सं० न० त०] समाप्त होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमावर्तक  : वि० [सं० न० त०] (विद्यार्थी) जिसका समावर्तन संस्कार न हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमावृत्त  : वि० [सं० न० त०]=असमावर्तक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमिया  : स्त्री० वि० =असमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमी  : वि० [सं० असम (देश)] १. असम देश संबंधी। २. असम प्रदेश में होनेवाला। स्त्री० १. असम देश की भाषा। २. बँगला लिपि से मिलती-जुलती वह लिपि जिसमें उक्त भाषा लिखी जाती है। पुं० असम देश का निवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमूचा  : वि० [सं० अ+समुच्चय] जो समूचा या पूरा न हो। अधूरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असमेध  : पुं० =अश्वमेध।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असम्मत  : वि० [सं० न० त०] [भाव० असम्मति] १. जो राजी न हो। २. (व्यक्ति) जो सम्मत या सहमत न हो। ३. (विषय) जो किसी की सम्मति के अनुरूप न हो। पुं० १. वह जो विरुद्ध सम्मति रखता हो। २. दुश्मन। शत्रु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असम्मति  : स्त्री० [सं० न० त०] १. सम्मति न होने की अवस्था या भाव। सहमति या स्वीकृति का अभाव। २. अनुचित सम्मति। खराब या बुरी राय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असम्मर  : पुं० [सं० असि] तलवार (डिं०)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ