लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

असांच  : वि० [सं० असत्य, प्रा० असच्च] जो साँच अर्थात् सत्य न हो, फलतः जूठा या मिथ्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असांप्रदायिक  : वि० [सं० न० त०] (व्यक्ति मत या सिद्धांत) जिसका किसी संप्रदाय से संबंध न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असांसद  : वि० [सं० संसद्+अण्, न० त०] (कथन या व्यवहार) जो संसद या उसके सदस्यों की मर्यादा के अनुकूल न हो। (अन-पार्लियामेन्टरी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असा  : पुं० [अ०] १. डंडा या सोटा, विशेषतः जिस पर सोने-चाँदी के पत्तर चढ़े हो। (सवारी के आगे शोभा के लिए) २. दे० आसा। वि०=ऐसा। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाई  : वि० [सं० अशास्त्रीय] १. अशास्त्रीय। शास्त्र-विरुद्ध। २. जिसे शास्त्र आदि का अथवा किसी अच्छी बात का कुछ भी ज्ञान न हो। (उपेक्षा सूचक) उदाहरण—बोला गंधुबसने रिसाई कस जोगी कस भाँट असाई।—जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाक्षिक  : वि० [सं० न० ब० कप्] १. जिसकी साक्षी या गवाही देनेवाला कोई न हो। बिना गवाह का। २. जिसे सत्यापित या सिद्ध करनेवाला कोई न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाक्षी (क्षिन्)  : पुं० [सं० न० त०] १. जो साक्षी अर्थात् प्रत्यक्षदर्शी न हो। २. वह जिसकी साक्षी या गवाही धर्म-शास्त्र के विधि के अनुसार मान्य न हो। जैसे—चोर, पागल, शराबी आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाक्ष्य  : पुं० [सं० न० त०] १. साक्ष्य या गवाही का अभाव। २. कोई गवाह न मिलना या न होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाढ़  : पुं० =आषाढ़ (मास)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाढ़ा  : पुं० [देश०] १. महीन बटे हुए रेशम का तागा। २. कच्ची चीनी। खाँड।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाढ़ी  : वि० [सं० अषाढ़] आषाढ़ मास में होने या उससे संबंध रखनेवाला। स्त्री० १. आषाढ़ मास की पूर्णिमा। २. असाढ़ महीने में बोई जानेवाली फसल। खरीफ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाढ़ू  : पुं० [देश०] वास्तु में, एक प्रकार का मोटा, बड़ा और भारी पत्थर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असात्म्य  : पुं० [सं० सह-आतमन्, ब० स०, स आदेश, सात्मन्+ष्यञ्, न० त०] १. जो आरोग्यजनक या स्वास्थ्यकर न हो। २. जो व्यक्ति की प्रकृति या स्वभाव के अनुकूल न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाध  : वि० =असाध्य। पुं०=असाधु। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाधन  : वि० [सं० न० ब०] जिसके पास साधन न हो। पुं० १. साधनों का अबाव। २. अनुचित या अनुपयुक्त साधन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाधारण  : वि० [सं० न० त०] [भाव० असाधारणता] १. जो साधारण न हो। जिसमें साधारण (गुण आदि) की अपेक्षा कुछ विशेषता हो, अर्थात् विशेष। (एक्स्ट्रा-आर्डिनरी) २. दे० ‘असामान्य’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाधारण-धर्म  : वि० [कर्म० स०] १. साधारण धर्म को छोड़ने पर अन्त में बच रहनेवला धर्म। २. वस्तु का मुख्य धर्म। विशेषता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाधि  : वि,०=असाध्य। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाधित  : वि० [सं० न० त०] जिसकी साधना न की गई हो। बिना साधा हुआ (काम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाधु  : वि० [सं० न० त०] १. (व्यक्ति) जो साधु या भला (आदमी) न हो, फलतः दुष्ट या बुरा। २. (प्रयोग या शब्द) जो अनुचित या अप्रामाणिक या अस्वीकृत होने के कारण शिष्ट-सम्मत न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाधुता  : स्त्री० [सं० असाधु+तल्-टाप्] असाधु होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाध्य  : वि० [सं० न० त०] [भाव० असाध्यता] १. जो साध्य अर्थात् करने योग्य न हो। जिसका साधन न हो सके। जिसकी प्राप्ति या सिद्धि न हो सके। न हो सकनेवाला। (इनसर्माउन्टेबुल) २. (रोग) जिसका चिकित्सा द्वारा निवारण न हो सके। अ-चिकित्स्य। ३. (रोगी) जिसे चिकित्सा से अच्छा न किया जा सके। (इनक्योरेबुल) ४. जिसपर अधिकार या विजय पाना संभव न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाध्य-साधन  : पुं० [सं० ] ऐसा काम करना जो साधारणयतः असाध्य समझा जाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाध्वी  : वि० [सं० न० त०] १. (स्त्री० ) जो साध्वी या सच्चरित्रा न हो, अर्थात् कुलटा या दुराचारिणी। २. (स्त्री) जो भद्र न हो। अर्थात् दुष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असा-बरदार  : पुं० [अ०+फा०] राजा महाराजाओं के आगे या बरात के साथ असा लेकर चलनेवाला नौकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असामयिक  : वि० [सं० न० त०] जो सामयिक अर्थात् प्रस्तुत समय के अनुकूल या उपयुक्त न हो। (अन-टाइमली)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असामर्थ्य  : स्त्री० [सं० न० त०] सामर्थ्य या शक्ति का अभाव। वि०=असमर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असामान्य  : वि० [सं० न० त०] जो सामान्य से भिन्न हो। जिसमें सामान्य की अपेक्षा कुछ विशिष्ट गुण आदि हो। (अन-कॉमन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असामी  : पुं० [अ०] १. आदमी। मनुष्य। २. वह जिसके साथ किसी प्रकार के लेन-देन का व्यवहार होता हो। ३. जिससे किसी प्रकार का आर्थिक लाभ होता हो या प्रायः कुछ स्वार्थ सिद्ध होता रहता हो। जैसे—उन्हें तो प्रायः कोई न कोई असामी मिल ही जाता है। ४. वह जिसके जिम्मे कुछ रकम बाकी हो, अथवा जिससे कुछ प्राप्य हो। देनदार। ५. पुरानी जमीदारी प्रथा में, वह छोटा काश्तकार जो लगान देकर जमीदार का खेत जोतता-बोता था। (टेनेन्ट) ६. पुलिस और न्यायालय की परिभाषा में अपराधी या अभियुक्त। जैसे—असामी हिरासत से भाग गया। स्त्री० १. जगह या पद जिसपर काम करनेवाले को वेतन मिलता हो। जैसे—दफ्तर में एक असामी खाली है। २. नौकरी। ३. रखेली। (क्व०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असार  : वि० [सं० न० ब०] १. जिसमें कोई सार या तत्त्व न हो। २. शून्य। खाली। ३. तुच्छ। ४. पोला। ५. निरर्थक। निकम्मा। ६. बेदम। पुं० १. सार या तत्त्व से रहित पदार्थ। २. रेंड का वृक्ष। ३. अगरु चंदन। पुं० =असवार (सवार)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असारता  : स्त्री० [सं० असार+तल्-टाप्] १. असार या साररहित होने की अवस्था या भाव। सारहीनता। २. तुच्छता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असालत  : स्त्री० [अ०] १. ‘असल’ होने की अवस्था या भाव। असलियत। वास्तविकता। २. उद्गम, मूल आदि के विचार से होनेवाली प्रामाणिकता। ३. कुलीनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असालतन  : क्रि० वि० [अ०] १. व्यक्तिगत रूपसे। स्वयं। खुद। जैसे—अदालत में असालतन हाजिर होना। २. असल या वास्तविक दृष्टि अथवा विचार से।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असाला  : स्त्री० [सं० असालिका] चंसुर नामक पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असावधान  : वि० [सं० न० त०] जो सावधान न हो। लापरवाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असावधानता  : स्त्री० [सं० असावधान+तल्-टाप्] असावधान होने की अवस्था या भाव। बेपरवाही। (इन्एडवर्टेन्स)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असावधानी  : स्त्री० [सं० असावधानीत्व]=असावधानता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असावरी  : स्त्री०=आसावरी (रागिनी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
असासा  : पुं० [अ० असासः] १. घर-गृहस्थी में काम आनेवाली सब चीजें। २. माल असबाब। ३. सारी संपत्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ