लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अस्ति  : स्त्री० [सं०√अस् (सत्ता)+श्तिप्] [भाव० अस्तित्व] १. वर्त्तमान होने की अवस्था या भाव। विद्यमानता। सत्ता। २. कंस को ब्याही गई जरासंध की कन्या का नाम। मुहावरा—अस्ति अस्ति कहना=वाह वाह कहना। साधुवाद कहना। अस्ति-नास्ति- कहना=हाँ या नहीं कहकर निराकरण करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्ति-काय  : पुं० [सं० न० ब०] सत्व-विद्या संबंधी अर्थात् दार्शनिक धारणा जिसके पाँच प्रमुख अंग है-जीवास्तिकाय, धर्मास्तिकाय, अर्धास्तिकाय, पुद्गलास्तिकाय और आकाशास्तिकाय। (जैन०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्तित्व  : पुं० [सं० अस्ति+त्व] १. समय या अवकाश में स्थित होने की अवस्था या स्थिति। २. होने का भाव। विद्यमानता। सत्ता। (एग्जिस्टेन्स)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्ति-नास्ति  : पद स्त्री० [सं० क्रिया रूप अथवा तिङ्न्तप्रतिरूपक अव्यय] ऐसी स्थिति जिसमें यह निश्चय करना आवश्यक हो कि अमुक बात वास्तव में ठीक है या नहीं। ‘हाँ’ या ‘नहीं’ करना अथवा कहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्तिमंत  : पुं०=अस्तिमान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्तिमान् (मत्)  : वि० [सं० अस्ति+मतुप्] धनवान। मालदार। संपन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्तिरूप  : वि० =अहिक (या भाव-रूप)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ