लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अस्वक  : पुं० [सं० अश्व+कन्] १. छोटा घोड़ा। २. लावारिस घोड़ा। ३. एक प्राचीन जाति का नाम। ४. गौरैया पक्षी। चटक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वंत  : पुं० [सं० असु-अंत, ब० स०] १. मृत्यु। २. दे० ‘अश्मंत’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्व  : वि० [सं० न० ब०] दरिद्र। धनहीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वतंत्र  : वि० [सं० न० त०] जो स्वतंत्र न हो, अर्थात् परादीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वप्न  : वि० [सं० न० त०] निंद्रा रहित। पुं० [न० त०] १. निंद्रा का अभाव। २. देवता जो कभी सोते नही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वभाव  : वि० [सं० न० ब०] भिन्न या विपरीत स्वभाववाला। पुं० [न० त०] १. भिन्न या अस्वाभाविक लक्षण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वर  : वि० [सं० न० ब०] अनुचित अस्पष्ट, बुरे या भद्दे स्वरवाला। २. मंद (स्वर)। पुं० [न० त०] १. स्वर का अभाव। २. मंद स्वर। ३. व्यंजन वर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वस्थ  : वि० [सं० न० त०] [भाव० अस्वस्थता] १. जो स्वस्थ न हो। २. जो हर तरह से ठीक, पूरा या मान्य न हो। दूषित। बुरा। जैसे—अस्वस्थ विचार या स्थिति। (विशेष दे० ‘स्वस्थ’) ३. बीमार। रोगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वाधीन  : वि० [सं० न० त०] जो स्वाधीन न हो, अर्थात् परतंत्र या पराधीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वाभाविक  : वि० [सं० न० त०] [भाव० अस्वाभाविकता] १. जो स्वाभाविक न हो। प्रकृति या स्वभाव के विरुद्ध। २. कृत्रिम। बनावटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वामिक  : वि० [सं० न० ब० कप्] [भाव० अस्वामिकता] जिसका कोई स्वामी न हो। बिना मालिक का। लावारिस। पुं० वह धन या संपत्ति जिसका कोई मालिक न हो या न दिखाई दे। जैसे—अस्वामिक धन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वामिकता  : स्त्री० [सं० अस्वामिक+तल्-टाप्] वह स्थिति जिसमें कोई वस्तु मिलने पर उसका कोई स्वामी न दिखाई देता हो। (बोना वैकोन्सिआ) जैसे—जमीन खोदने पर मिलनेवाला खजाना। विशेष—ऐसी अवस्था में मिलने वाली वस्तु पर राज्य का अधिकार हो जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वामि-विक्रय  : पुं० [मध्य० स०] कोई जबरदस्ती छीनकर अथवा कहीं पड़ी पाकर उसके स्वामी की आज्ञा या इच्छा न होने पर भी बेच डालना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वामि-विक्रीत  : भू० कृ० [तृ० त०] (संपत्ति आदि) मालिक की चोरी से या उसके अभाव में अनुचित रूप से बेचा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वामी (मिन्)  : वि० [सं० न० त०] १. (व्यक्ति) जिसका स्वत्व न हो। २. (पदार्थ) जिसका अध्यर्थन करनेवाला कोई न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वार्थ  : वि० [सं० न० ब०] १. (व्यक्ति) जो स्वार्थी न हो। २. (कार्य या बात) जो स्वार्थ रहित हो। जिसमें अपना स्वार्थ न हो। ३. उदासीन। पुं० [न० त०] स्वार्थ का अभाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वास्थ्य  : पुं० [सं० न० त०] स्वास्थ्य का अच्छा या ठीक न होना। अर्थात् बीमारी या रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वीकरण  : पुं० [सं० न० त०] कोई बात या सुझाव न मानने की क्रिया या भाव। अस्वीकार या नामंजूर करना। (रिजेक्शन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वीकार  : पुं० [सं० न० त०] [वि० अस्वीकृत] अनुरोध, आग्रह या प्रार्थना स्वीकार न करना। मान्य न करना। न मानना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वीकृत  : स्त्री० [सं० न० त०] [भाव० अस्वीकार, अस्वीकृति] जो मान्य या स्वीकृत न हुआ हो। ना-मंजूर। (रिजेक्टेड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अस्वीकृति  : स्त्री० [सं० न० त०] स्वीकार या मान्य न करने पर या होने (अर्थात् अस्वीकृत होने) की दशा या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ