लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आँसू  : पुं० [सं० अंश्रु, पा० अस्सु, प्रा० गु० आंजु, आंसु, ने० आँसु, सि० इंज, पं० अंझू, का० ओश, सिंह० अस, मरा० अँसू] आँखो की अश्रुग्रंथि में से स्रवित होने वाली बूँदे। विशेष—आँसू प्रायः दुख के आवेग या क्षोभ और कभी-कभी विशेष हर्ष के कारण भी निकलते है। मुहावरा—आँसू गिराना=रोना। आँसू डबडबाना—आँखों में आँसू भर आना। आँसू ढालना—रोना। आँसू पीकर रह जाना—कष्टपूर्ण आवेग मन में ही रोक रखना और प्रकट न होने देना। (किसी के) आँसू पोंछना=(क) आश्वासन देना। ढ़ाढस बँधाना। (ख) ऐसा काम करना, जिससे किसी का दुःख या पाश्चाताप कम हो। जैसे—सौ रूपये देकर उनके भी आँसू पोंछ दों। आँसूओं का तार बँधना=रोने का क्रम निरंतर चलते रहना। आँसूओं में मुँह धोना—इतना अधिक रोना कि सारे चेहरे पर आँसू फैल जाएँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँसूढाल  : पुं० [हिं० आँसू+ढालना] चौपायों का एक रोग जिसमें उनकी आँखों से प्रायः आँसू या जल बहता रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ