लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आच  : पुं० [सं० सच=संधान करना] हाथ। (डिं०)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचमन  : पुं० [सं० आ√चम् (पान)+ल्युट्-अन] [वि० आचमनीय भू० कृ० आचमित] १. जल पीना। पान करना। २. हिन्दुओं में धार्मिक कृत्य आरम्भ करने के समय दाहिने हाथ की हथेली में थोड़ा जल लेकर मंत्र पढ़ते हुए उसे पीना। ३. नेत्र-बाला नामक ओषधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचमनक  : पुं० [सं० आचमन+कन्] १. वह जल जो आचमन के लिए हाथ में लिया जाता है। २. [ब० स०] उगालदान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचमनी  : स्त्री० [सं० आचमन+ङीष्] कलछी के आकार का बहुत छोटा चम्मच जिससे आचमन करते तथा चरणामृत आदि देते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचमनीय  : वि० [सं० आ√चम्+अनीयर्] आचमन के योग्य (जल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचमित  : भू० कृ० [सं० आचान्त] आचमन किया हुआ। पिया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचय  : पुं० [सं० आ√चि(चयन)+अच्] १. चयन। २. संचय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचयक  : वि० [सं० आचायक] १. चयन करने या चुननेवाला। २. संकलन संचय या संग्रह करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचरज  : पुं० =अचरज।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचरजित  : भू० कृ० =आश्चर्यित।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचरण  : पुं० [सं० आ√चर् (गति)+ल्युट्-अन] [भू० कृ० आचरित] १. चलना या चलकर कहीं पहुँचना। २. कोई कार्य आरंभ करके चलाना या आगे बढ़ाना। अनुष्ठान। ३. जीवन-यात्रा में किये जाने वाले वे सभी कार्य या व्यापार जिनका संबंध और लोगों से भी होता है और जो लोक में नैतिक दृष्टि से आँके जाते है। चाल-चलन। (काँन्डक्ट) जैसे—(क) तुम्हारा यह आचरण ठीक नहीं है। (ख) आपको अपने विद्यार्थियों के आचरण पर ध्यान रखना चाहिए। ४. गाड़ी, छकड़ा रथ या ऐसी ही कोई सवारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचरण-पंजी  : स्त्री० [सं० ष०त०] वह पुस्तिका जिसमें कर्मचारियों के आचरण, चाल-चलन व्यवहार आदि से संबंधित बातें लिखी जाती है। (कैरेक्टर बुक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचरण-पुस्तिका  : स्त्री०=आचरण पंजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचरणीय  : वि० [सं० आ√चर्+अनीयर] (कार्य या व्यवहार) जिसका आचरण किया जा सकता हो या करना उचित हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचरन  : पुं० =आचरण।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचरना  : स० [सं० आचरण] कार्य या व्यवहार के रूप में लाना। आचरण करना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचरित  : भू० कृ० [सं० आ√चर्+क्त] १. आचरण या व्यवहार के रूप में लाया हुआ। २. वि० नियमित और निर्दिष्ट। पुं० १. प्राचीन भारत में दिया हुआ ऋण वसूल करने की वह परिपाटी जिसमें या तो ऋणी के दरवाजे पर बैठकर धरना दिया जाता था या उसकी स्त्री पुत्र आदि ले लिये जाते थे। २. दे० ‘जीवक’ (कोरियर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचर्य  : वि० [सं० आ√चर्+यत्] आचरणीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचान  : अव्य० =अचान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचानक  : अव्य० =अचानक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचाम  : पुं० [सं० आ√चम्+घञ्] १. पका हुआ चावल। भात। २. माँड। ३. आचमन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचार  : पुं० [सं० आ√चर्+घञ्] [वि० आचारिक] १. आचरण। २. आचरण या व्यवहार का वह परिष्कृत नैतिक रूप जो कुछ नियमों, रूढियों, सिद्धान्तों आदि के आधार पर स्थित होता है। और जिसका अनुसरण या पालन लोक में आवश्यक समझा जाता है। ३. उक्त के आधार पर लोक में प्रचलित रीति व्यवहार आदि। जैसे—लोकाचार, शास्त्रोक्त आचार आदि। ४. उत्तम चरित्र शील और स्वभाव। ५. बहुत दिनों से चली आई परिपाटी, प्रथा या रीति। रूढ़ व्यवहार। ६. एक जगह से दूसरी जगह आने जाने की क्रिया या इसी प्रकार का और कोई अन्योन्याश्रित या पारस्परिक व्यवहार। जैसे—पत्राचार-पत्र व्यवहार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचारज  : पुं० =आचार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचारजी  : स्त्री० [सं० आचार्य] १. आचार्य होने की अवस्था या भाव। २. आचार्य का कार्य या पद। ३. पुरोहित का कर्म या व्यवसाय। पुरोहिताई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचार-तंत्र  : पुं० [ष० त०] बौद्धों के चार तंत्रों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचार-दीप  : पुं० [ष० त०] आरती की दीया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचारवान्  : वि० [सं० आचार+मतुप्, वत्व] [स्त्री० आचारवती] १. जो अच्छे और शुद्ध आचार का पालन करता हो। २. अच्छे तथा शुद्ध आचरणवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचार-विचार  : पुं० [द्वं० द्व० स०] लौकिक क्षेत्र में किया जानेवाला आचरण और उनसे संबंध रखनेवाला विचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचार-वेदी  : स्त्री० [ष० त०] १. पुण्य भूमि। २. आर्यावर्त्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचार-शास्त्र  : पुं० [ष० त०] नीति शास्त्र (देखें)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचार-हीन  : वि० [तृ० त०] १. शास्त्रों में बतलाये हुए आचार न करनेवाला। २. आचरण भ्रष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचारिक  : वि० [सं० आचार+ठक्-इक] १. आचार संबंधी। २. (प्रथा या रीति) जो किसी कुल समाज आदि में बहुत दिनों से आचार के रूप में चली आ रही हो। (कस्टमरी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचारी (रिन्)  : वि० [सं० आचार+इनि] [स्त्री० आचरिणी] अच्छे आचरण और शुद्ध आचार-विचार वाला। पुं० रामानुज संप्रदाय का वैष्णव आचार्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचार्य  : पुं० [सं० आ√चर्+ण्यत्] [स्त्री० आचार्यानी] १. वह जो आचार (नियमों सिद्धातों आदि) का अच्छा ज्ञाता हो और दूसरों को उसकी शिक्षा देता हो। २. वह जो कर्मकाण्ड का अच्छा ज्ञाता हो और यज्ञों आदि में मुख्य पुरोहित का काम करता हो। ३. यज्ञोपवीत संस्कार के समय गायत्री मंत्र का उपदेश करनेवाला। ४. प्राचीन भारत में, वेद शास्त्रों आदि का बहुत बड़ा ज्ञाता या पंडित। जैसे—शंकराचार्य, वल्लभाचार्य आदि। ५. आज-कल किसी महाविद्यालय का प्रधान अधिकारी और अध्यापक। (प्रिंसिपल) ६. किसी विषय का बहुत बड़ा ज्ञात या पंडित। जैसे—आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी, आचार्य रामचंद्र शुक्ल आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचार्या  : स्त्री० [सं० आचार्य+टाप्] १. स्त्री आचार्य या गुरु। २. पूजनीय तथा विदुषी स्त्री। ३. स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचार्यानी  : स्त्री० [सं० आचार्य+ङीष्, आनुक्] आचार्य की पत्नी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचिंत्य  : वि० [सं० आ√चिन्त् (स्मृति)+यत्] १. सब प्रकार से चिंतन करने योग्य। २. अचिंत्य। पुं० परमेशवर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचिज्ज  : पुं० =आश्चर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचित  : वि० [सं० आ√चि(चयन)+क्त] व्याप्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आचूषण  : पुं० [सं० आ√चूस् (चूसना)+ल्युट्-अन] १. अच्छी तरह चूसना। २. शरीर के किसी अंग में तुंबीं लगाकर उसमें का दूषित रक्त चूसना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आच्छन्न  : भू० कृ० [सं० आ√छद् (ढकना)+क्त] १. जिस पर आवरण पड़ा हो। ढका हुआ। आवृत्त। २. ऊपर से छाया हुआ। ३. छिपा हुआ। तिरेहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आच्छादक  : वि० [सं० आ√छद्+णिच्+ण्वुल्-अक] आच्छादन करने या ऊपर से ढकनेवाला। पुं० वह वस्तु जिससे ढका जाए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आच्छादन  : पुं० [सं० आ√छद्+णिच्+ल्युट्-अन] १. ढकने की क्रिया या भाव। २. ढकने की वस्तु। आवरण। ३. वस्त्र। कपड़ा। ४. छाजन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आच्छादित  : भू० कृ० [सं० आ√छद्+णिच्+क्त] १. ढका हुआ। आवृत्त। २. छाया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आच्छादी (दिन्)  : पुं० [सं० आ√छद्+णिच्+णिनि] आच्छादक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आच्छिप्त  : वि० =आक्षिप्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आच्छेद  : पुं० [सं० आ√छिद् (काटना)+घञ्] १. काटना। २. काट-छाँट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आच्छेदन  : पुं० [सं० आ√छिद्+ल्युट-अन] काटना या छेदना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आच्छोटन  : पुं० [सं० आ√स्फुट् (बजाना)+ल्यट्-अन, पृषो० सिद्धि] १. चुटकी बजाना। २. आखेट करना। शिकार खेलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ