लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आत्रेय  : वि० [सं० अत्रि+ढक्-एय] १. अत्रि संबंधी। २. अत्रि ऋषि के गोत्र का। पुं० १. अत्रि ऋषि का वंशज। २. अत्रि के पुत्र दत्त, दुर्वासा और चंद्रमा। ३. आत्रेयी नदी के आस-पास का प्रदेश। (आधुनिक दीनाजपुर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आत्रेयायण  : पुं० [सं० आत्रेय+फक्-आयन] आत्रेय का वंशज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आत्रेयी  : स्त्री० [सं० आत्रेय+ङीष्] १. अत्रि वंश की तपस्वनी स्त्री जो वेदांत की अच्छी ज्ञाता थी। २. एक प्राचीन नदी जो आज-कल के दीनाजपुर में है। ३. ऋतुमती या रजस्वला स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ