लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आपात  : पुं० [सं० आ√पत् (गिरना)+घञ्] [वि० आपातिक] १. ऊपर या बाहर से आकर गिरना। २. गिरना। पतन। ३. घटना का अचानक घटित होना। ४. वह घटना या बात जो अचानक ऐसे रूप में सामने आ जाए जिसकी पहले से कोई आशा, कल्पना या संभावना न हो। (एमर्जेन्सी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आपाततः  : अव्य० [सं० आपात+तस्] १. अकस्मात्। अचानक। २. अंत में। आखिरकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आपातलिका  : स्त्री० [सं० ] एक प्रकार का छंद जो वैताली छंद के विषम चरणों में ६ और सम चरणों में ८ मात्राओं के उपरांत एक भगण और दो गुरु रखने से बनता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आपातिक  : वि० [सं० आपात+ठक्-इक] १. नीचे उतरनेवाला। २. अचनाक सामने आनेवाला। ३. इस प्रकार या ऐसे रूप में सामने आनेवाला जिसकी पहले से कल्पना या संभावना न हो। आत्यायिक। (एमर्जेन्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आपाती (तिन्)  : वि० [सं० आ√पत्+णिनि] १. नीचे आने उतरने या गिरनेवाला। २. आक्रमण करने या ऊपर टूट पड़नेवाला। ३. बिना आशा या संभावना के अचानक घटित होनेवाला। (एमर्जेन्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ