लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आयुध  : पुं० [सं० आ√यम् (उपरत होना)+क्त] १. अस्त्र। हथियार। २. ऐसा सोना जो आभूषण बनाने के काम आ सके।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुध जीवी (विन्)  : पुं० [आयुध√जीव्(जीना)+णिनि] अस्त्रों के द्वारा जीविका उपार्जित करनेवाला सिपाही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुध-पाल  : पुं० [ष० त०] शस्त्रागार का अधिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुधभृत्  : पुं० [आयुध√मृ (भरण करना)+क्विप्] योद्धा। सैनिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुध-विधान  : पुं० [सं० ष० त०] वह विधान जो यह बतलाता है कि जनता किन नियमों के अनुसार अपने पास आयुध रख सकती और किन परिस्थियों में उनका प्रयोग कर सकती है। (आर्म्स एक्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुध-शाला  : स्त्री० [ष० त०] शस्त्रागार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुधागार  : पुं० [आयुध-आगार, ष० त०] अस्त्र-शस्त्र रखने का स्थान। शस्त्रागार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुधिक  : वि० [सं० आयुध+ठक्-इक] आयुध संबंधी। पुं० योद्धा। सैनिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आयुधीय  : वि० [सं० आयुध+छ-ईय] आयुधों से संबंध रखनेवाला। शस्त्रों का। पुं० युद्ध में काम आनेवाले अस्त्र-शस्त्र और उनके सभी आवश्यक उपकरण। जैसे—गोला बारूद, बंदूकें, तोपें आदि। (एम्युनिशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ