लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आली  : स्त्री० [सं० आलि] सखी। सहेली। वि० [हिं० आल] आल के रंग का। लाल। वि० [अं०] १. उच्च। २. मान्य। श्रेष्ठ। वि० स्त्री० [सं० आर्द्र] गीली। तर। नम। स्त्री० [देश०] १. भूमि का एक नाप जो एक बिस्वे के बराबर होती है। २. खेतों, बगीचों आदि की क्यारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलीजाह  : वि० [अ०] ऊँचे स्थान पर बैठनेवाला। उच्च। पदस्थ। (बहुत बड़े और मान्य व्यक्तियों के लिए प्रयुक्त)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलीढ़  : भू० कृ० [सं० आ√लिह् (स्वाद लेना)+क्त] १. खाया हुआ। भक्षित। ३. जीभ से चाटा हुआ। पुं० बाण चलाने के समय की एक प्रकार की मुद्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलीन  : वि० [सं० आ√ली (समाना)+क्त] १. किसी के पास आया हुआ। २. किसी स्थान में रहनेवाला। ३. झुका हुआ। पुं० संपर्क।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आलीशान  : वि० [अ०+फा०] बहुत बड़ा और भव्य। बहुत शानदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ