लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

इम  : अव्य० =इमि (इस प्रकार)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इमकान  : पुं० [अ०] १. शक्ति। सामर्थ्य। २. काबू। वश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इमकोस  : पुं० [सं० कोश] तलवार की म्यान। (डिं०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इमचार  : पुं० [सं० चर] गुप्तचर। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इमदाद  : स्त्री० [अ० मदद का बहु०] मदद। सहायता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इमदादी  : वि० [अ० इमदाद] १. इमदाद या सहायता के रूप में होनेवाला। २. जिसे सहायता मिलती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इमरती  : स्त्री० [सं० अमृत] जलेबी की तरह की मैदे की प्रसिद्ध मिठाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इमरतीदार  : वि० [हिं० इमरती+फार० दार(प्रत्यय)] जिसमें थोड़ी-थोड़ी दूर पर इमरती की तरह के छोटे-छोटे गोल घेरे या बल पड़े हों। जैसे—इमरतीदार कड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इमली  : स्त्री० [सं०अम्ल+हिं,०ई(प्रत्य)] १. एक प्रसिद्ध वृक्ष जिसमें खट्टी फलियाँ लगती है। २. उक्त पेड़ की फलियाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इमाम  : पुं० [अ०] [भाव० इमामत] १. मुसलमानों में वह व्यक्ति जो धर्मशास्त्र का ज्ञाता तथा पंडित हो और मुसलमानों के धार्मिक कृत्य कराता हो। २. पथ-प्रदर्शक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इमामदस्ता  : पुं० [फा० हाबब+दस्ता] लोहे या पीतल का खल और बट्टा जो दवा आदि कूटने के काम आते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इमारत  : स्त्री० [अ०] [वि० इमारती] १. भव्य तथा विशाल भवन। २. दे० ‘वास्तु’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इमारती  : वि० [अ०] इमारत से संबंध रखने या वास्तु के काम आनेवाला। इमारत संबंधी। जैसे—इमारती लकड़ी, इमारती सामान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इमारती-लकड़ी  : स्त्री० [अ० इमारती+हिं० लकड़ी] शीशम, सागवान, साखू आदि वृक्षों की वह पक्की लकड़ी जो इमारत (भवन) बनाने के काम में आती है। वास्तु-काष्ठ। (टिम्बर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इमि  : क्रि० वि० [सं०एवम्] इस प्रकार। ऐसे।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इम्तहान  : पुं० [अ०] परीक्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इम्तियाज  : पुं० [अ०] गुण-दोष या भले-बुरे के संबंध में होनेवाली पहचान या विवेक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इम्दाद  : स्त्री० =इमदाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इम्रित  : पुं० =अमृत।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ