लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

इल  : पुं० [सं०√इल् (सोना)+क] वाह्लीक का राजा कर्दम जो प्रजापति का पुत्र कहा गया है। स्त्री० [सं० इला] पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इलजाम  : पुं० [अ० इल्जाम] १. आरोप। २. अभियोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इलविला  : स्त्री० [सं०] १. विश्वश्रवा की पत्नी और कुबेर की माता। २. पुलस्त्य की पत्नी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इलहाम  : पुं० [अ०] १. ईश्वर की वाणी। देववाणी। २. पैगंबरी मतों में ऐसी बात जो ईश्वर की ओर से कही हुई मानी जाए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इला  : स्त्री० [सं०√इल्+क-टाप्] १. पृथ्वी। २. पार्वती। ३. सरस्वती। ४. बुद्धिमती स्त्री। ५. गाय। गौ। ६. वैवस्वत मनु की कन्या और पुरूरवा की माता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इलाका  : पुं० [अ०] १. प्रदेश। २. कोई ऐसा भूखंड जो किसी विचार से एक माना गया हो अथवा एक व्यक्ति के अधिकार में हो। ३. ताल्लुक। संबंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इलाचा  : पुं० [?] रेशम और सूत मिलाकर बुना हुआ एक प्रकार का कपड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इलाज  : पुं० [अ०] १. किसी प्रकार की प्रतिकार का उपाय या युक्ति। जैसे—इन व्यर्थ की बातों का इलाज मेरे पास नहीं है। २. चिकित्सा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इलायचा  : पुं० [हिं० इलायची] चित्र-कला में इलायची के आकार का अंकन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इलायची  : स्त्री० [सं०एला] १. एक प्रसिद्ध सदा-बहार क्षुप, जिसके छोटे-छोटे फल दानों से (बीजों से) भरे रहते हैं। २. उक्त फल जिसके बीज बहुत सुगंधित और स्वादिष्ट होने के कारण पान, मिठाई आदि में पड़ते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इलायची-दाना  : पुं० [सं० एला+फा० दाना] १. इलायची नामक फल के बीज। २. एक तरह की मिठाई जो इलायची या पोस्ते के दाने को चीनी में पागकर तैयार की जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इलावर्त्त  : पुं० =इलावृत।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इलावृत  : पुं० [सं० ब० स०] पुराणों के अनुसार जंबू द्वीप के नौ खंडों में से एक जो मध्य भाग में और सबसे ऊँचा था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इलाही  : पुं० [अ०] परमेश्वर। ईश्वर। वि० ईश्वर संबंधी। ईश्वरीय। दैवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इलाही-गज़  : पुं० [अ०+फा०] इमारत आदि नापने का एक गज जो ४१ अंगुल (३३¾ इंच) लंबा होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इलाही सन्  : पुं० [अ०] सम्राट अकबर का चलाया हुआ एक सन् या संवत्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इलिका  : स्त्री० [सं०इला+कन्-टाप्,इत्व] पृथ्वी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इलिश  : स्त्री० [सं०] हिलसा मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इल्जाम  : पुं० [अ०] =इल्जाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इल्तिजा  : स्त्री० [अ०] प्रार्थना। विनय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इल्म  : पुं० [अ०] १. जानकारी। ज्ञान। २. शास्त्र। विज्ञान। ३. विद्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इल्म-शाही  : स्त्री० [अ० इल्म+फा० शाही] कुछ स्थानों में आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को होनेवाला एकमेला, जिसमें कुछ ज्योतिषी पवन-परीक्षा भी करते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इल्लत  : स्त्री० [अ०] [वि० इल्लती] १. कारण। सबब। २. रोग। बीमारी। ३. दुर्व्यसन। मुहावरा-इल्लत पालना=बुरी आदत लगा लेना। ४. अपराध। दोष। ५. त्रुटि। कमी। ६. व्यर्थ का काम या चीज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इल्ला  : पुं० [सं० कील] शरीर के किसी अंग से उभरा हुआ मांस का छोटा दाना। मांस-कील।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इल्ली  : स्त्री० [?] उड़नेवाली कीड़ों के अंडो से निकले हुए बच्चों का आरंभिक रूप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इल्वल  : पुं० [सं०√इल्+वल] १. एक दैत्य का नाम। २. ईल या बाम नाम की मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
इल्वला  : पुं० [सं० इल्वल+टाप्] पाँच तारों का एक समूह जो मृगशिरा नक्षत्र के ऊपरी भाग में स्थित है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ