लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

उताराई  : स्त्री० [हिं० उतरना] १. उतरने या उतराने की क्रिया या भाव। २. किसी चीज या व्यक्ति को नदी आदि पार उतारने या पहुँचाने कि लिए लगनेवाला कर या पारिश्रमिक। उदाहरण—पद कमल धोइ चढ़ाइ, नाव, न नाथ उताराई चहौं।—तुलसी। ३. रास्ते में पड़ने वाला उतार या ढाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
उतारा  : पुं० [हिं० उतरना] १. नदी आदि से पार उतरने की क्रिया या भाव। २. किसी स्थान पर उतरने (टिकने या ठहरने) की क्रिया या भाव। डेरा या पड़ाव डालना। ३. वह स्थान जहाँ पर कोई (विशेषतः यात्री) अस्थायी रूप से उतरे, टिके या ठहरे। डेरा। पड़ाव। पद-उतारे का झोपड़ा=यात्रियों के टिकने का स्थान। विश्रामालय। पुं० [हिं० उतारना] १. नदी आदि पार कराने की क्रिया या भाव। २. यात्री, सामान आदि नदी के पार उतराने का पारिश्रमिक। ३. नदी के किनारे का वह स्थान जहाँ नाव से यात्री या सामान उतारे जाते हैं। ४. वह रुपया-पैसा आदि जो किसी मांगलिक अवसर पर किसी के चारों ओर घुमाकर नाऊ आदि को दिया जाता है। ५. भूत-प्रेत, रोग आदि की बाधा के निवारण के लिए टोने-टोटके के रूप में किसी व्यक्ति के चारों ओर कुछ सामग्री उतार या घुमाकर अलग रखना। ६. उक्त प्रकार से उतारकर रखी जानेवाली सामग्री। ७. फटे-पुराने या उतारे हुए कपड़े जो गरीबों, नौकरों आदि को पहनने के लिए दिये जाते हैं। उतारन।

लौटें            मुख पृष्ठ