लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

उलटा  : वि० [हिं० उलटना] १. जिसका ऊपर का भाग या मुँह नीचे हो गया हो और नीचे का भाग पेंदा ऊपर आ गया हो। औंधा। जैसे—उलटा गिलास, उलटी कटोरी या थाली। मुहावरा—उलटे मुँह गिरना (क) सिर के बल नीचे गिरना। (ख) लाक्षणिक रूप में, भारी आघात, भूल आदि के कारण ऐसी स्थिति में पडना या पहुँचना कि सहज में छुटकारा न हो सके। उलटे होकर टंगना-अधिक से अधिक या सारी शक्ति लगाना। सभी प्रकार के उपाय करना। जैसे—चाहे तुम उलटे होकरटँग जाओ, पर यह काम तुम्हारे किये न होगा। पद-उलटी खोपड़ी ऐसी बुद्धि या मस्तिष्क जिसमें हर बात अपने विपरीत रूप में दिखाई देती हो। उलटा तवा-बहुत ही काल-कलूटा (व्यक्ति या उसका वर्ण) २. नियत या परंपरागत क्रम, गति, प्रवाह आदि के विचार से जो ठीक, नियमित या स्वाभाविक न होकर उसके विपरीत हो। जिसकी क्रिया या गति पीछे की ओर, विपरीत दिशा में या असंगत और अस्वाभाविक हो। जैसे—आजकल उलटा जमाना है, इसी से हमारी अच्छी बात भी तुम्हें बुरी लगती है। मुहावरा—उलटा घड़ा बाँधना-अपना काम निकालने के लिए ऐसा उपाय या युक्ति करना कि विपक्षी धोखे में रह जाय और कुछ भी समझ न सके। उलटी साँस चलना-मरने के समय रुककर और क्रमशः ऊपर की ओर की साँस चलना। उलटी आँते गले पड़ना-लाभ के बदले में उलटे और अधिक हानि होना या हानि की संभावना होना। उलटी गंगा बहना-परंपरा से चली आई प्रथा या रीति के विपरीत आचरण या कार्य होना। (किसी को उलटे छुरे से मूँड़ना-किसी को खूब मूर्ख बनाकर उससे धन ऐँठना या अपना काम निकालना। (किसी को) उलटी पट्टी पढ़ाना किसी को कोई विपरीत या हानिकारक बात ऐसे ढंग से या ऐसे रूप में बतलाना या समजाना कि या उसी को ठीक या लाभदायक मान या समझ ले। (किसी के नाम की या नाम पर) उलटी माला फेरनातांत्रिक उपचार के ढंग पर निरंतर किसी के अपकार या अहित की कामना करना। बुरा मनाना। उलटे पैर फिरना या लौटना कहीं पहुँचते ही वहाँ से तुरंत लौट आना। चटपट वापस आना। जैसे—उन्हें यह पत्र देकर उलटे पैर लौट आना। पद-उलटा-पलटा,उलटा-सीधा (देखें)। ३. जो काल, संख्या आदि के क्रमिक विचार से आगे या पीछे या पीछे या आगे हो। इधर का उधर और उधर का इधर। जैसे—(क) इस इतिहास में कई तिथियाँ उलटी दी गयी है। (ख) इस पुस्तक में कई पृष्ठ उलटे लगे हैं। ४. दाहिना का विपरीत। बायाँ। जैसे—यह लड़का उलटे हाथ से सब काम करता है। अव्य० उलटे के स्थान पर प्रायः बूल से प्रयुक्त होनेवाला शब्द। दे० उलटे। पुं० पीठी, बेसन आदि से बनने वाला एक प्रकार का पकवान जिसे चिलड़ा या चीला भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
उलटाना  : स० [हिं० उलटना] १. उलटना। २. उलटवाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
उलटा-पलटा  : वि० [प्रा० उल्लट-पल्लट] १. जिसका नीचे का कुछ ऊपर अथवा ऊपर का कुछ अंश नीचे किया गया हो। २. जिसमें किसी प्रकार का क्रम न हो। क्रम-विहीन। बेसिर-पैर का। ३. इधर-उधर का। अंड-बंड। ४. दे० ‘उलटा-सीधा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
उलटा-पलटी  : स्त्री० [हिं० उलटना+पलटना] १. बार-बार उलटने-पलटने की क्रिया या भाव। २. बार-बार होनेवाली अदल-बदल। फेर-फार। हेर-फेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
उलटा-पुलटा  : वि० उलटा-पलटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
उलटाव  : पुं० [हिं० उलटना] १. उलटने या उलटे जाने की क्रिया या भाव। २. पीछे की ओर पलटने या लौटाने की क्रिया या स्थिति। जैसे—नदी का उलटाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
उलटा-सीधा  : वि० [हिं० उलटा+सीधा] [स्त्री०उलटी-सीधी] १. क्रम, बनावट आदि के विचार से जिसका कुछ अंश तो सीधा या ठीक हो और कुछ अंश उलटा या बे-ठिकाने हो। २. कुछ अच्छा और कुछ बुरा। मुहावरा—(किसी को) उलटी-सीधी समझाना अपना उद्देश्य या स्वार्थ सिद्ध करने के लिए ऐसी बाते बतलाना या समझाना जो अंशतः उचित और अंशतः अनुचित हों। (किसी को) उलटी सीधी सुनाना-क्रोध या रोषपूर्वक बातें कहना।

लौटें            मुख पृष्ठ