लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

एकाध  : वि० [हिं० एक+आध] जो गिनती में बहुत ही कम हो, अर्थात् एक या दो से अधिक न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकाधिकार  : पुं० [सं० एक-अधिकार, ष० त०] किसी क्षेत्र या बात में अथवा किसी वस्तु के व्यवसाय या व्यापार पर होनेवाला किसी व्यक्ति या संस्था का ऐसा पूरा-पूरा अधिकार या नियंत्रण जिसमें और कोई साझीदार न हो। (मानोपोली)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकाधिप  : पुं० [सं० एक-अधिप, कर्म० स०] १. सारे देश पर एकच्छत्र राज्य करनेवाला। राजा। २. अकेला या एकमात्र स्वामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एकाधिपत्य  : पुं० [सं० एक-आधिपत्य, ष० त०] १. किसी कार्य या देश आदि पर होनेवाला किसी एक व्यक्ति का पूर्ण अधिकार या आधिपत्य। २. दे० ‘एकाधिकार’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ