लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

एकावली  : स्त्री० [सं० एका-आवली, कर्म० स०] १. एक ही लड़ की मोतियों की लंबी माला या हार। २. साहित्य में एक अलंकार जिसमें उत्तरोत्तर एक के बाद एक बात की स्थापन या निषेध करते हुए बातों की लड़ी बाँध दी जाती है। जैसे—कूर्म पर वराह, वराह पर शेषनाग, शेषनाग पर पृथ्वी, पृथ्वी पर हिमालय, हिमालय पर शिव और शिव की जटा पर गंगा विराजती है। ३. पंकजवाटिका नामक छंद का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ