लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

एत  : पुं० [सं० आदित्य] सूर्य। उदाहरण—एत बंस बर बरन जुग सेतु जगत सब जान।—तुलसी। सर्व०=एता (इतना)। अव्य [सं० अतः] इस प्रकार। इस तरह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एतक्राद  : पुं० [अ०] विश्वास। भरोसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एतत्  : सर्व० [सं० एतद्] यह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एतद्  : सर्व० [सं० इ (गति)+अदि, तुक्, आगम] यह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एतदर्थ  : अव्य० [सं० एतद्-अर्थ, ष० त०] १. इसके लिए। इसके हेतु। २. इस कारण। इसलिए। वि०=तदर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एतदवधि  : अव्य० [सं० एतद्-अवधि, ब० स०] इस अवधि या सीमा तक। यहाँ तक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एतद्देशीय  : वि० [सं० एतद्-देश, कर्म० स०+छ-ईय] इस देश से संबंध रखनेवाला। इस देश में होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एतद्द्वारा  : पद [सं० एतद्-द्वारा, ष० त०] १. इसके द्वारा। २. इस (पत्र, लेख्य आदि) के द्वारा। (हियर बाई)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एतना  : सर्व०, वि०=इतना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एतबार  : पुं० [अ] विश्वास। प्रतीति। मुहावरा—(किसी का) एतबार उठना या जाना (क) पहले से बना आया भरोसा या विश्वास न रह जाना। (ख) जमी हुई साख नष्ट होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एतराज  : पुं० [अ०] आपत्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एतवार  : पुं० [सं० आदित्यवार] शनिवार के बाद और सोमवार के पहले का दिन। रविवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एतवारी  : वि० [हिं० एतवार] १. एतवार संबंधी। २. एतवार को होने या किया जानेवाला। स्त्री० वह पैसे जो पुराने समय में गुरु, मौलवी, शिक्षक आदि को रविवार के दिन भेंट स्वरूप दिये जाते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एता  : वि०=इतना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एतादृश  : वि० [सं० एतद्+√दृश्(देखना)+कञ्] [स्त्री० एतादृशी] इसके समान। इस जैसा। ऐसा। क्रि० वि० इस प्रकार। ऐसे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एतावत्  : वि० [सं० एतद्+वतुप्] इतना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
एतिक  : वि०=इतना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ