लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

ओलंदेज  : पुं० [अं० हालैण्ड] [वि० ओलंदेजी] हालैण्ड देश का नागरिक या निवासी। हालैण्ड-वासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलंदेजी  : वि० [ओलंदेज] हालैण्ड देश में होने या उससे संबंध रखनेवाला। स्त्री० हालैण्ड की भाषा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलंब  : (ा) पुं० [सं० उपालंभ] उलाहना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलंभा  : पुं०=ओलंबा (उलाहना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओल  : पुं० [सं० आउन्द्+क, नलोप, पृषो] सूरन। जिमीकंद। वि०गीला। तर। पुं० [सं० ओढ़=पास लाया हुआ] १. गोद। २. आड़। ओट। ३. शरण। उदाहरण—सूरदास ताकौं डर काकौ हरि गिरधर के ओले।—सूर। ४. किसी वस्तु या प्राणी का किसी दूसरे व्यक्ति के पास जमानत के रूप में तब तक के लिए रखा रहना जब तक उस दूसरे व्यक्ति को कुछ रुपया न मिले उथवा उसकी कोई शर्त पूरी न की जाय। (होस्टेज) ५. उक्त प्रकार से जमानत में रहनेवाला व्यक्ति या वस्तु। उदाहरण—चितै चितै हरि चारू विलोकनि मानौ माँगत है मन ओल।—सूर। ६. विरह या वियोग की दशा में आनेवाली याद या होनेवाली स्मृति। उदाहरण—परम सनेही राम की निति ओलूँरी आवँ।—मीराँ। ७. बहाना। मिस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलक  : पुं० [हिं० ओल]आड़। ओट। उदाहरण—फिर कैसे वह साँवरों आँखिन ओलक होय।—विक्रम सतसई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलगना  : अ०=अलगना (अलग दूर या होना)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलगिया  : पुं० [हिं० अलग] वह जो दूसरों से अलग होकर या दूर हट कर रहे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलचा  : पुं० [हिं० उलचना] वह दौरी या बरतन जिससे खेत में का पानी उलीच कर बाहर फेंकते या बाहर का पानी खेत में भरते हैं। हाथा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलची  : स्त्री० [सं० आलु] आलू-बालू नाम का फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलती  : स्त्री० [हिं० ओलमना] ढलुवाँ छप्पर का वह किनारा या सिरा जहाँ से वर्षा का पानी नीचे गिरता है। ओरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलना  : स० [हिं० ओल=आड़] आड़, ओट या परदा करना। २. आड़ बना या लगाकर आक्रमण, आघात आदि रोकना। ३. उत्तरदायित्व आदि के रूप में अपने ऊपर लेना। ४. वहन या सहन करना। स० [हिं० हूलना] घुसेड़ना। पैठाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलमना  : अ० [सं० अवलंबन] लटकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलरना  : अ०=उलरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलराना  : स०=उलारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलहना  : पुं०=उलाहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओला  : पुं० [सं० उपल] १. शीत काल में, वर्षा के जल के साथ-साथ कभी-कभी गिरनेवाले बरफ के छोटे-छोटे टुकड़े। २. मिसिरी का बना हुआ लड्डू। ३. एक प्रकार का बबूल। वि० बहुत ठंढा। पुं० [हिं० ओल] १. आड़। ओट। २. परदा। ३. भेद या रहस्य की बात। प्रत्यय-[सं० पोलक, प्रा० ओलअ=बच्चा या छोटा रूप] एक प्रत्यय जो कुछ शब्दों के अंत में लगकर किसी वस्तु के आरंभिक या छोटे रूप का सूचक होता है। जैसे—साँप से सँपोला और खाट से खटोला आदि। कभी-कभी इसके योग से भाववाचक संज्ञाएँ भी बनती हैं। जैसे—झोंका से झँकोला। कुछ अवस्थाओं में यह तुच्छार्थक भी होता है। जैसे—बात से बतोला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलारना  : स०=उलराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलिक  : पुं० [हिं० ओल=ओट] आड़। ओट। उदाहरण—विलोकत ही किये ओलिक तोहीं।-केशव।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलियाना  : स० [हि० हूलना ?] १. गोद में भरना या लेना। २. किसी पात्र के अन्दर कोई चीज प्रविष्ट करना। भरना। ३. कोई चीज गिराते हुए उसका ढेर लगाना। ४. घुसाना। पैठाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओली  : स्त्री० [हिं० ओल] १. क्रोड़। गोद। २. झोली। ३. आँचल। पल्ला। मुहावरा—ओली ओड़ना=(क) कुछ माँगने के लिए किसी के आगे आँचल या पल्ला पसारना। (ख) दीनता या विनय-पूर्वक माँगना। ४. खेत के एक बिस्वे में होनेवाली फसल या परता लगाकर पूरे बीघे की कुल फसल के अंदाज करने का एक प्रकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
ओलौना  : पुं० [सं० तुलना] उदाहरण। मिसाल।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)

लौटें            मुख पृष्ठ