लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

औरस  : वि० [सं० उरस+अण्] [स्त्री० औरसी] १. उर या हृदय संबंधी। २. उर या हृदय से उत्पन्न होनेवाला। ३. जिसका जन्म स्वयं किसी के हृदय अर्थात् व्यक्तित्व से हुआ हो। जैसे—औरस पुत्र । पुं० विवाहित स्त्री से उत्पन्न पुत्र। विशेष—स्मृतियों में १२ प्रकार के जो पुत्र कहे गये है उनमें औरस सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
औरसना  : अ० [सं० अव=बुरा+रस] अप्रसन्न या रुष्ट होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
औरसी  : स्त्री० [सं० औरस+ङीष्] कन्या जो विवाहित स्त्री से उत्पन्न हुई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
औरस्य  : वि० [सं० उरस+यत्, उरस्य+अण्] १. (व्याकरण में ध्वनि) जिसका उच्चारण हृदय से होता हो। २. औरस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ