लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

कातंत्र  : पुं० [सं० कु-तंत्र, ब० स० कु=कादेश] सर्ववर्मा का बनाया हुआ एक प्रसिद्ध व्याकरण ग्रंथ। कलाप व्याकरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कात  : पुं० [सं० कर्त्तन, प्रा० कत्तन] १. भेड़ों के बाल काटने की कैंची। २. मुरगे के पैर में निकलनेवाला काँटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कातक  : पुं० =कार्तिक।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कातना  : स० [सं० कृत, पा० कत्त, पं० कत्तना, गु० कातबूँ, मरा० कातणें] [भाव० कताई] चरखे या तकली की सहायता से अथवा यों ही हाथ से ऊन, रूई रेशम आदि के रेशों से बटकर धागा या सूत बनाना (स्पिनिंग)। मुहावरा—महीन कातना=बहुत गढ़-गढ़कर और बारीकी से (अर्थात् अपना विशेष कौशल या योग्यता दिखलाते हुए) बातें करना। (व्यंग्य और हास्य)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कातर  : वि० [सं० क-आ√तृ (तरना)+अच्] [भाव० कातरता] १. भय से काँपता हुआ। भयभीत। २. डरपोक। भीरू। ३. जो कष्ट या दुःख में पड़ने पर निराश या हतोत्साह होने के कारण अधीर हो रहा हो। जैसे—कतार भाव से प्राणरक्षा की प्रार्थना करना। पुं० [सं० कर्तृ=कातने या घूमनेवाला] १. कोल्हू में वह तख्ता जिस पर आदमी बैठकर आगे जुते हुए बैलों को हाँकता है और जो जाठ के साथ-साथ चारों ओर घूमता है। २. घड़ों आदि को बाँधकर बनाया हुआ बेड़ा। घड़नैल। पुं० [सं० कर्त्तरी] बंदर या भालू का जबड़ा। (कलंदर)। स्त्री० [?] एक प्रकार की मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कातरता  : स्त्री० [सं० कातर+तल्,टाप्] १. कतार होने की अवस्था या भाव। २. कष्ट या दुःख के समय होनेवाली विकलता। बेचैनी। ३. अधीरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कातरोक्ति  : स्त्री० [सं० कातर-उक्ति, ष० त०] दुःख या संकट में पड़कर और अधीर या निराश होकर दीनपूर्वक कही जानेवाली बात या की जानेवाली प्रार्थना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कातर्य  : पुं० [सं० कातर+ष्यञ्]=कातरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
काता  : पुं० [हिं० कातना] १. काता हुआ सूत। तागा। २. एक प्रकार की मिठाई जो देखने में बहुत महीन कते हुए सूत के लच्छों की तरह होती है। बुढ़िया का काता। पुं० [सं० कर्त्तन] बाँस काटने या छीलने का एक प्रकार का औजार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कातिक  : पुं० [सं० कार्तिक] कार्तिक मास। पुं० [?] एक प्रकार का बड़ा तोता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कातिकी  : वि०=कार्तिकी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कातिग  : पुं० =कार्तिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कातिव  : पुं० [अ०] १. लेखों आदि की प्रतिलिपि करनेवाला व्यक्ति। २. वह जिसने कोई दस्तावेज या लेख्य लिखा हो अथवा जो लेख्य आदि लिखने का व्यवसाय करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कातिल  : वि० [अ०] १. कत्ल या हत्या करनेवाला। हत्यारा। २. प्राण लेने या प्राण संकट में डालनेवाला। बहुत अधिक घातक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
काती  : स्त्री० [सं० कत्त्वी, प्रा० कत्ती] १. कैंची। जैसे—लोहारों या सुनारों की काती। २. चाकू। छुरी। उदाहरण—तजि ब्रजलोक पिता अरू जननी कंठ लाय गरु काती।—सूर। ३. एक प्रकार की छोटी तलवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कातीय  : वि० [सं० कात्यायन+छ-ईय, फक्, प्रत्यय का लुक्] कात्यायन-संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कात्य  : वि० [सं० कत+य़ञ्] कत ऋषि संबंधी। पुं० १. कत ऋषि के गोत्र का व्यक्ति। २. दे० ‘कात्यायन’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कात्यायन  : पुं० [सं० कत+यञ्+फक्-आयन] [स्त्री० कात्यायिनी] १. व्याकरण के एक प्रसिद्ध आचार्य, जिन्होंने वार्तिक लिखकर पाणिनी के सूत्रों की अभिपूर्ति की थी। २. एक ऋषि जो सामाजिक और धार्मिक विधियों के आचार्य माने गये हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कात्यायनी  : स्त्री० [सं० कात्यायन+ङीष्] १. कत गोत्र में उत्पन्न स्त्री। २. कात्यायन ऋषि की पत्नी। ३. वह विधवा जो कषाय वस्त्र पहनती हो। ४. दुर्गा की एक मूर्ति या रूप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
कात्यायनीय  : वि० [सं० कात्यायन+छ-ईय] कात्यायन द्वारा रचित (ग्रन्थ)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ