लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खता  : पुं० [ अ०] [ वि० खतावार] १. अपराध। कसूर। २. चूक। भूल। ३.धोखा। मुहावरा–खता खाना=धोखे में पड़कर हानि उठाना। खता खिलाना=धोखा देकर किसी की हानि करना। उदाहरण–तीनि बार रुँधे एक दिन में, कबहुँक खता खवाई।–कबीर। पुं० [सं० क्षत] घाव। जखम। स्त्री० [सं० क्षिति] पृथ्वी। (डिं.)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खताई  : पुं० [ अ०] उत्तरी चीन के खता नामक स्थान का बना हुआ कागज जिस पर मध्ययुग में चित्र अंकित होते थे। स्त्री० दे. ‘नान खताई’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खताकार  : पुं०=खतावार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खतावार  : वि० [अ० खता+फा.वार] जिसने कोई भूल, दोष या अपराध किया हो। अपराधी। दोषी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ