लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खनक  : वि० [सं० खन् (खोदना)+वुन्–अक] कोई चीज विशेषतः जमीन खोदनेवाला। पुं० १. चूहा। २. वह व्यक्ति जो जमीन खोदने का काम करता हो। ३.खान खोदनेवाला मजदूर। ४. सेंध लगाकर चोरी करनेवाला चोर। स्त्री० [अनु.] धातु-खंडों के आपस में टकराने से होनेवाला शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खनकना  : अ० [हिं० खनक] धातु-खण्डों का आपस में टकराकर खन-खन शब्द करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खनकाना  : स० [अनु.] धातु-खंडों को इस प्रकार टकराना या हिलाना कि वे खन-कन शब्द करने लगें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खनकार  : स्त्री० [अनु.] खन-खन शब्द करने या होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ