लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खबर  : स्त्री० [अ०] १. वृत्तान्त। हाल। जैसे–वहाँ पहुँचते ही वहाँ की खबर देना। २. इस प्रकार कहीं भेजा जानेवाला हाल। पैगाम। संदेश। ३. किसी नई घटना या बात की मिलनेवाली सूचना। मुहावरा–खबर उड़ाना=किसी अनोखी या नई बात की जगह-जगह चर्चा होना। ४. नई घटनाएँ या ताजी बातें जो समाचार-पत्रों में छपती हैं। अथवा रेडियो द्वारा प्रसारित की जाती हैं। ५. जानकारी। ज्ञान। जैसे–हमें भी इस बात की खबर है। ६. सुध। होश। जैसे–उसे किसी बात की खबर नहीं रहती। ७. किसी की दशा की ओर जानेवाला ध्यान। मुहावरा–(किसी की) खबर लेना–(क) असहाय, दीन या दुःखी व्यक्ति की ओर (उसका कष्ट दूर करने के लिए) ध्यान देना। (ख) अच्छी तरह दंड देना। (परिहास और व्यंग्य)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खबरगीर  : वि० [अ०+फा०] १. खबर भेजनेवाला। २. देख-रेख करनेवाला। पुं० १. गुप्तचर। जासूस। २. चौकीदार। पहरेदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खबरगीरी  : स्त्री० [फा०] १. किसी की खबर लेते रहने अर्थात् उसकी देख-रेख करते रहने का काम या भाव। २. खबरगीर का काम या पद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खबरदार  : वि० [फा०] [भाव० खबरदारी] १. जाननेवाला। परिचित। २. चौकन्ना और सजग। सावधान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खबरदारी  : स्त्री० [फा०] खबरदार अर्थात् चौकन्ने या सजग रहने की अवस्था या भाव। सावधानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खबरि  : स्त्री०=खबर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खबरिय  : स्त्री०=खबर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खबरी  : पुं० [फा०] खबर या संदेश भेजने या लानेवाला। दूत। (डिं०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खबीस  : पुं० [अ०] [भाव० खबासत, खबीसी] १. दुष्ट, निकृष्ट या बुरे कर्म करनेवाला व्यक्ति। २. कंजस। कृपण। पुं० [सं० कपिश] रंगीन मिट्टी। (बुदेल०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खबीसी  : स्त्री० [अ०] खबीस होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खब्त  : पुं० [अ०] [वि०खब्ती] १. किसी बात की झक या सनक। जैसे–आज तुम पर यह नया खब्त चढ़ा (या सवार हुआ) है। २. पागलपन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खब्ती  : वि० [अ०] १. जिसे किसी बात का खब्त या झक हो। झक्की। सनकी। २. पागल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खब्बर  : पुं० [देश०] दूब नाम की घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खब्बा  : वि० [पं०] १. बायाँ। दाहिने का उल्टा। २. (व्यक्ति) जो बाएँ हाथ से काम-काज करता हो। ३. उलटे रास्ते पर चलनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खब्भड़ा  : वि० [हिं० खाभड़] १. बुड्ढा और दुर्बल। २. दुबला-पतला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खब  : पुं० [देश०] एक प्रकार की घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ