लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खाका  : पुं० [फा० खाकः] १. रेखाओं आदि द्वारा बनाया हुआ किसी आकृति या चित्र का आरंभिक रूप जिसमें रंग आदि भरे जाने को हो। ढ़ाँचा। २. वह कागज जिसपर उक्त प्रकार का रेखाओं का ढाँचा बना हो। नक्शा। मानचित्र। जैसे– एशिया या हिन्दुस्तान का खाका। मुहावरा–(किसी बात या व्यक्ति का) खाका उड़ाना=उपहास करना। दिल्लगी उडाना। (किसी चीज का) खाका उतारना=किसी चीज की सूरत का नक्शा कागज पर खीचंना। कच्चा नक्शा बनाना। खाका झाड़ना=चित्रकला में एक विशेष प्रक्रिया से किसी चित्र की मुख्य रूप रेखाएँ किसी दूसरे कागज पर ले आना। ३. रेखाओं का ऐसा अंकन जो समय-समय पर होनेवाले उतार-चढ़ावों, परिवर्तनों आदि का सूचक होता है। (ग्राफ) जैसे– बुखार का खाका। ४. किसी पत्र, लेख, विधान आदि का वह आरंभिक रूप जिसमें अभी कई बातें घटाने-बढ़ाने को होती हैं। मसौदा। (ड्राफ्ट) ५.वह कागज जिसमें किसी काम के खर्च का अनुमान से ब्योरा लिखा हो। चिट्ठा। तखमीना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खाकान  : पुं० [तु०] १. सम्राट। २. चीन के पुराने सम्राटों की उपाधि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ