लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खाना  : स० [सं० खादन, प्रा० खाअन, खान] [प्रे० खिलाना] १. पेट भरने के लिए मुँह में कोई खाद्यवस्तु रखकर उसे चबाना और निगल जाना। भोजन करना। जैसे– रोटी खाना। पद-खाना-कमाना=काम-धंधा करके जीवनयापन या निर्वाह करना। मुहावरा– खा-पका जाना या खा डालना=धन या पूँजी खर्च कर डालना। (किसी को) खाना न पचना-आराम या चैन न पड़ना। जैसे–बिना मन की बात कहें इस लड़के का खाना नहीं पचता। २. हिंसक जन्तुओं का शिकार पकड़ना और भक्षण करना। जैसे– उस बकरी को शेर खा गया। मुहावरा–खा जाना या कच्चा खा जाना=मार डालना। प्राण ले लेना। जैसे– जी चाहता है कि इसे कच्चा खा जाऊँ। खाने दौड़ना-बहुत अधिक कुद्र होकर ऐसी मुद्रा बनाना कि मानो खा जाने को तैयार हो। ३. विषैले कीड़ों का काटना। डसना। ४. लाक्षणिक अर्थ में (क) किसी से रिश्वत लेना। जैसे–आजकल दफ्तरों में बाबू लोग खूब खाते हैं। (ख) किसी का धन या पूँजी हड़प जाना। जैसे–यारों ने बुढिया को खा डाला है। ५. न रहने देना। कष्ट या बरबाद करना। ६. तंग या परेशान करना। जैसे– कान, दिमाग या सिर खाना। ७. अपने आप में अन्तर्भुक्त करना। जैसे– लोटा पाँच सेर घी खा गया। ८. आघात, प्रहार, वेग आदि सहन करना। जैसे– गम, गाली, धक्का या मार खाना। मुहावरा– मुँह की खाना=ऐसा आघात सहना कि मुँह सामने करने के योग्य न रह जाए। पुं० १. वह जो कुछ खाया जाए। खाद्य पदार्थ। २. भोजन। पुं० [फा० खान] १. घर। मकान। जैसे– गरीबखाना, यतीमखाना। २. दीवार, अलमारी, मेज आदि में बना हुआ वह अंश या विभाग जिसमें वस्तुएँ आदि रखी जाती हैं। ३.छोटा बक्स या डिब्बा। जैसे– घड़ी या चश्मे का खाना। ४. रेलगाड़ी का डिब्बा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खाना खराब  : वि० [फा०] [संज्ञा खानाखराबी] १. जिसका घर-बार सब कुछ नष्ट हो चुका हो। जिसके रहने आदि का ठिकाने रह न गया हो। २. जो दूसरों का घर नष्ट करने या बिगाड़नेवाला हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खानाजंगी  : स्त्री० [फा०] १. आपस अर्थात् घर के लोगों की लड़ाई। २. किसी देश में होनेवाला आन्तरिक विग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खानाजाद  : वि० [फा०] १. (दास) जो घर में रखी हुई दासी के गर्भ से उत्पन्न हुआ हो। २. जो बाल्यावस्था सेही घर में रखकर पाला-पोसा गया हो। पुं० १. गुलाम। दास। २. तुच्छ। सेवक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खानातलाशी  : -स्त्री० [फा०] चुरा छिपाकर रखी हुई चीज के लिए किसी घर की होनेवाली तलाशी। घर की तलाशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खाना-दाना  : पुं० [हिं०] भोजन की सामग्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खानादारी  : स्त्री० [फा०] घर-गृहस्थी के सब काम करने या सँभालने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खाना-पीना  : पुं० [हिं० खाना+पीना] १. खाने-पीने का व्यवहार या संबंध। खान-पान। २. बहुत से लोगों के साथ बैठकर खाने पीने की क्रिया या भाव। ३. खाने-पीने के लिए तैयार की हुई चीजें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खानापुरी  : स्त्री० [हिं० खाना+पूरना] चक्र, सारणी आदि के कोठों में यथा स्थान अभिप्रेत या उद्दिष्ट शब्द संख्याएँ आदि भरना या लिखना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खानाबदोश  : वि० [फा०] जिसके रहने का कोई स्थान न हो और इसी लिए जो अपनी गृहस्थी की सब चीजें अपने कन्धे पर लादकर जगह-जगह घूमता फिरे। यायावर। (नोनेड)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खानाशुमारी  : स्त्री० [फा०] किसी गाँव, नगर, बस्ती आदि में बने और बसे हुए घरों या मकानों की गिनती करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ