लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खिर  : स्त्री० [देश०] करघे की ढरकी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खिरका  : पुं० [अ० खिरकः] कंथा। गुदड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खिरकी  : स्त्री०=खिड़की।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खिरवकी  : स्त्री० =खिड़की।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खिरचा  : पुं०=खरका।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खिरद  : स्त्री० [फा०] अक्ल। बुद्धि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खिरदमंद  : वि० [फा०] बुद्धिमान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खिरनी  : स्त्री० [सं० क्षीरिणी] १. एक प्रकार का ऊँचा छतनार और सदाबहार पेड़। २. उक्त वृक्ष का छोटा, पीला मीठा फल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खिरमन  : पुं० [फा०] १. खलिहान। २. काट कर रखी हुई फसल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खिराज  : पुं० [अ०] १. राज्य द्वारा लिया जानेवाला कर। राजस्व। २. वह धन जो मध्य युग में बड़े राजा अपने अधीनस्थ मांडलिकों या छोटे राज्यों से लेते थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खिरिदना  : स० [सं० कीर्णन] १. सूप में अनाज रखकर उसे इस प्रकार हिलाना कि खराब दानें नीचे गिर जाएँ। २. खुरचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खिरिसा  : पुं० [?] एक प्रकार की मिठाई। उदाहरण–सोंठि लाइकै खिरिसा धरा।–जायसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खिरैंटी  : स्त्री० [सं० खरयष्टिका] बरियारा या बीज नामक पौधा। बला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खिरौरा  : पुं० [हिं० खिरौरी] बड़ी खिरौरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खिरौरी  : स्त्री० [सं० खदिरवाटिका] कत्थे को उबाल या पकाकर तैयार की गई हुई गोल टिकिया। पुं० [हिं० खाड़+बड़ा] खाँड का लड्डू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ