लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खुरखुर  : पुं० [अनु०] वह शब्द जो गले या नाक में बलगम आदि अटकी या फँसी रहने के कारण साँस लेते समय होता है। घर घर शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खुरखुरा  : वि० [सं० क्षुर=खरोचना] जिसके ऊपरी तल पर ऐसे कण या रवें हों जो छूने या हाथ फेरने से गड़े। ‘चिकना’ का विपर्याय। खुरदुरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खुरखुराना  : अ० [हिं० खुरखर अनु०] १. खुरखुर शब्द होना। जैसे– गला खुरखुराना। २. छूने में खुरखुरा या ऊबड़-खाबड़ लगना। स० खुरखुर शब्द उत्पन्न करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खुरखुराहट  : स्त्री० [हिं० खुरखुर] १. खुरखुराने की क्रिया या भाव। खुरखुरे होने की अवस्था या भाव। कुरदरापन। ३. साँस लेने के समय गले में से कफ के कारण होनेवाला खुरखुर शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ