लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खेट  : पुं० [सं०√खिट्(डरना)+अच्] १. किसानों की बस्ती। २. छोटा गाँव। ३. घास। ४. तिनका। तृण। ५. घोड़ा। ६. ढाल। ७. छड़ी। लाठी। ८. शरीर की खाल या चमड़ा। ९. कफ। १॰. एक प्रकार का अस्त्र। ११. आखेट। शिकार। पुं० [खे√अट् (गति)+अच्, पररूप] ग्रह, नक्षत्र आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खेटक  : पुं० [सं० खेटे+कन्] १. किसानों की बस्ती। २. छोटा गाँव। ३. ढाल। ४. बलदेव जी की गदा का नाम। ५. आखेट। शिकार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खेटकी (किन्)  : पुं० [सं० खेटक+इनि] १. वह ब्राह्मण जो भविष्य संबंधी बातें बतलाता हो। भड्डर। २. शिकारी। ३. बधिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
खेटी (टिन्)  : वि० [सं०√खिट्+णिनि] १. गाँव में रहनेवाला (व्यक्ति)। २. कामुक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ