लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खेलना  : अ० [सं० खेलन; प्रा० खेलई; अप० खेड़ण; पं० खेड़ना; मरा० खेड़णें, उ० खेलिबा, बं० खेला] १. मन बहलाने या समय बिताने के लिए फुरती से उछलना-कूदना, दौड़ना-धूपना, हँसना-बोलना और इसी प्रकार की दूसरी हल्की शारीरिक क्रियाएँ करना। जैसे–बच्चों के खिलने के लिए कुछ समय मिलना चाहिए। पद-खेलना-खाना=अच्छी तरह खाना पीना और निश्चित होकर आनंद और सुख-भोग करना। जैसे–लड़कपन की उम्र खेलने-खाने के लिए होती है। २. कोई ऐसा आचरण करना जिसमें कौशल, धूर्तता, फुरती साहस आदि की आवश्यकता हो। जैसे–किसी के साथ चालाकी खेलना। ३. किसी चीज को तुच्छ या साधारण समझकर अनुचित रूप से अथवा मर्यादा का उल्लंघन करते हुए उसका इस प्रकार उपयोग करना अथवा उसके प्रति आचरण करना कि वह दुष्परिणाम उत्पन्न कर सकता या हानिकारक सिद्ध हो सकता हो। खेलवाड़ या मजाक समझकर और परिणाम का ध्यान छोड़कर कोई काम करना। जैसे–आग या पानी से खेलना, जंगली जानवरों से खेलना, किसी के मनो भावों से खेलना। उदाहरण-स्वर्ग जो हाथों को है दूर खेलता उससे भी मन लुब्ध-दिनकर। मुहावरा–जान या जी पर खेलना=ऐसा काम करना जिसमें जान जाने की आशंका या सम्भावना हो। जान जोखिम का काम करना। सिर पर मौत खेलना-मृत्यु का इतना समीप होना कि जीवित बच्चे की बहुत ही थोड़ी सम्भावना रहे। ४. किसी के साथ ऐसा कौशलपूर्ण आचरण या व्यवहार करना कि वह थककर परास्त या शिथिल हो जाए। जैसे–बिल्ली या चूहे के साथ खेलना अर्थात् बार-बार पंजे मारकर उसे इधर-उधर दौड़ाना और परेशान करना। ५. तृप्ति या सुख प्राप्त करने के लिए सहज और स्वाभाविक रूप से इधर-उधर संचार करना या हटते बढ़ते रहना। क्रीड़ा करना। जैसे– उसके चेहरे पर मुस्कराहट खेल रही थी। उदाहरण–उसके चेहरे पर लाज की लाली उसके सहज गौर वर्ण से खेलती रही। अमृतलाल नागर। ६. किसी के साथ संभोग करना। (बाजारू) पद-खेला खाया-(देखें) सं० १. मन बहलाने या समय बिताने के लिए किसी खेल या खिलवाड़ में सम्मलित होना। जैसे–कबड्डी, गेंद, ताश या शतरंज खेलना। २. कौशल दिखाने के लिए कोई अस्त्र या शस्त्र हाथ में लेकर चालाकी और फुर्ती से उसका संचालन करना अथवा प्रयोग या व्यवहार दिखलाना। जैसे–तलवार, पट्टा, बनेठी या लाठी खेलना। ३. नाटक आदि में योग देते हुए अभिनय करना। जैसे–महाराज प्रताप या सत्य हरिशचन्द्र खेलना। ४. धन लगाकर हार-जीत की बाजी में सम्मिलित होना। जैसे– जूआ या सट्टा खेलना। विशेष–खेलने के उद्देश्य, प्रकार आदि जानने के लिए देखें खेल के अन्तर्गत उसका ‘विशेष’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ