लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

खोदना  : स० [स० क्षुद्र; प्रा० खुद. मरा० खोदणें; गुज० खोदवूँ, उ० खोदिवा; बँ० खोदा] १. कुदाल आदि से जमीन पर आघात गड्ढा बनाना। जैसे–कब्र, कूआँ या नहर खोदना। २. उक्त प्रकार के आघात से कोई चीज तोड़ना। जैसे–दीवार या मकान खोदना। ३. उक्त प्रकार की क्रिया करके कोई चीज पर जमी, लगी अथवा अंदर पड़ी हुई वस्तु बाहर निकालना। जैसे–खेत में के पौधे अथवा खान में के खनिज पदार्थ खोदना। ४. किसी वस्तु पर जमी अथवा लगी हुई मैल निकालना। जैसे–कान या दाँत खोदना ५ धातु, पत्थर लकड़ी आदि पर किसी औजार या उपकरण से कुछ लिखना या बेल-बूटे बनाना। जैसे– बरतनों पर नाम खोदना। ६. किसी के अंग में उँगली, छड़ी आदि गड़ाना या उससे दबाना। ७. कोई बात जानने के लिए किसी से तरह तरह के प्रश्न करना। मुहावरा– खोद-खोदकर पूछना=हर बात पर संका करके बार-बार कुछ और पूछना। ८. उत्तेचित करने या उसकाने का प्रयत्न करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ