लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गंजन  : पुं० [सं०√गंज्(शब्द)+ल्युट्-अन] १. अवज्ञा। तिरस्कार। २. दुर्गत। दुर्दशा। ३. नष्ट, पद दलित, परास्त आदि करने की क्रिया या भाव। ४. संगीत में ताल के आठ मुख्य भेंदों में से एक। वि० [√गंज+णिच्+ल्यु-अन] १. अवज्ञा या तिरस्कार करनेवाला। २. नष्ट करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गँजना  : अ० [हिं० गाँज] १. गाँज या ढेर लगना। २. पूरित होना। भरा जाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंजना  : स० [सं० गंजन] १. गंजन अर्थात् अपमान या तिरस्कार करना। २. पूरी तरह से नष्ट-भ्रष्ट करना। ३. परास्त करना। हराना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंजनी  : स्त्री० [?] एक प्रकार की घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ