लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गंडक  : पुं० [सं० गण्ड+कन्] १. गले में पहनने का गंडा या जंतर। २. गाँठ। ३. गैंड़ा। ४. चिन्ह्र। निसान। ५. वह प्रदेश जिसमें से होकर गंडकी नदी बहती है। ६. उक्त प्रदेश का निवासी। ७. गंडमाला नामक रोग। स्त्री० =गंडकी (नदी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंडका  : स्त्री० [सं० गण्डक+टाप्] बीस वर्णों के एक वर्णवृत्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंडकी  : स्त्री० [सं० गण्डक+ङीष्] १. मादा गैंड़ा। २. उत्तर भारत की एक प्रसिद्ध नदी जो पटने के पास गंगा में मिलती है। पुं. सत्रह मात्राओं का एक ताल। (संगीत)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंडकी-शिला  : स्त्री० [ष० त० ] भगवान् विष्णु की गोल पत्थर की बनी हुई एक प्रकार की मूर्ति। शालग्राम की बटिया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ