लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गंद  : पुं० [सं० गंध से फा० गन्द] १. बुरी चीज। २. बुरी बात। मुहावरा–गंद बकना =गंदी बातें कहना या गालियाँ देना। ३. दे० गंदगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंदगी  : स्त्री० [फा०] १.गंदे होने की अवस्था या भाव। मैलापन। २. खराब, मैली और सड़ी-गली चीजें। ३. गृह। मल। ४. बहुत ही निकृष्ट बातें, विचार या व्यवहार। जैसे–समाज या साहित्य में गंदगी फैलाना बहुत बुरा है। ५. अपवित्रता। अशुद्धता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंदना  : पुं० [सं० गंधन] १. लहसुन और प्याज की तरह का एक प्रकार का कंद जो तरकारी आदि में डाला जाता है। २. एक प्रकार की घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंदम  : पुं० [देश०] [स्त्री० गंदमी] एक प्रकार की चिड़ियाँ। पुं० [पा० गंदुम] गेहूँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गँदला  : वि० [हिं० गंदा+ला(प्रत्यय)] १. (जल) जो स्वच्छ या निर्मल न हो। जिसमें धूल-मिट्टी आदि मिली हो। २. मलिन। मैला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंदा  : वि० [सं० गन्ध से फा० गन्दः] [स्त्री० गंदी] १. धूल, मिट्टी मैल आदि से युक्त। जैसे–गंदा कपड़ा, गंदा कमरा। २.दूषित या बुरा। निदंनीय। जैसे–गंदा आचरण, गंदे विचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंदापानी  : पुं० [फा० गंदा+हिं० पानी] १. मद्य। शराब। २. पुरुष का वीर्य। ३. स्त्री का रज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गँदीला  : पुं० [सं० गंध] एक प्रकार की घास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंदुम  : पुं० [सं० गोधूम से फा०] [वि, गंदुमी] गेहूँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंदुमी  : वि० [फा० गंदुम] १.गेहूँ के रंग का। गेहुँआ। जैसे-गंदुमी कपड़ा। २.गेहूँ या उसेक आटे का बना हुआ। जैसे-गंदुमी रोटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गंदोलना  : स० [फा० गंदा] कोई चीज विशेषतः पानी गंदा करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ