लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गगन  : पुं० [सं०√गम(जाना+युच्-अन,ग आदेश)] १. आकाश। आसमान। मुहावरा–गगन खेलनानदी आदि के बहते हुए पानी का रह-रहकर उछलना। (किसी चीज का) गगन होना उड़ते-उड़ते हुए बहुत ऊपर आकाश में चले जाना। जैसे–कबूतर या पतंग का गगन होना। २. आकाशस्थ ईश्वर या दैव। उदाहरण–गगन कटोरहिं जगत बँधाएउ।–जायसी। ३. शून्य-स्थान। ४. छप्पय नामक छंद का एक भेद। ५. अबरक। ६. रहस्य संप्रदाय में, (क) अंतःकरण या हृदय (ख) ब्रह्म के रहने का स्थान या हृदय रूपी कमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगन-कुसुम  : पुं० [मध्य० सं०] आकाश-कुसुम। कोई अलौकिक या अवास्तविक वस्तु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगनगढ़  : पुं० [सं०+हिं०] बहुत ऊँचा किला या महल।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगन-गति  : वि० [ब० स० ] आकाश में चलनेवाला। आकाशचारी। पुं० १. चन्द्रमा, सूर्य आदि ग्रह। २. देवता। ३. वायु। हवा ४. पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगन-गिरा  : स्त्री० [मध्य० स०] आकाशवाणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगनचर  : वि० [सं० गगन√चर (गति)+ट] आकाश में उड़ने या चलनेवाला। आकाशचारी। पुं० १. ग्रह, नक्षत्र आदि। २. देवता। ३. पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगनचुंबी (बिन्)  : वि० [सं० गगन√चुंब् (चूमना)+णिनि] इतना अधिक ऊँचा कि आकाश को चूमता हुआ जान पड़े। बहुत ऊँचा। अभ्रकष। (स्काई स्क्रैपर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगन-धूलि  : पुं० [सं० ष० त० ] १. कुकुरमुत्ते का एक भेद। २. केतकी या केवड़े पर की सुंगधित धूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगन-ध्वज  : पुं० [ष० त० ] १. सूर्य। २. बादल। मेघ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगन-पति  : पुं० [ष० त०] इन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगन-भेड़  : स्त्री० [हिं० गगन+भेड़] कराँकुल या कूँज नामक जल-पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगनभेदी (दिन्)  : वि० [सं० गगन√भिद(फाड़ना)+णिनि] १. आकाश को भेदने या फाड़नेवाला (शब्द या स्वर)। आकाशभेदी। २. बहुत अधिक ऊँचा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगन-मंडल  : पुं० [ष० त० ] १. पृथ्वी के ऊपर का आकाश रूपी घेरा या मंडल। २. हठ-योग की परिभाषा में ब्रह्माण्ड (सिर में ऊपर की ओर की भीतरी भाग) और ब्रह्म-रध्रं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगन-रोमंथ  : पुं० [ष० त० ] अनहोनी या असंभव बात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगनवटी  : पुं० [सं० गगनवर्ती] सूर्य। (डिं० )
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगन-वाटिका  : स्त्री० [स० त० ] वैसी ही असंभव बात जैसी आकाश में वाटिका या बाग-बगीचे के होने की होती है। आकाश-कुसुम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगनवाणी  : स्त्री० आकाशवाणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगन-बिहारी(रिन्)  : [सं० गगन-वि.√हृ (हरण करना)+णिनि] आकाशचारी। गगनचर। पुं० १. सूर्य, चंद्रमा आदि ग्रह। २. देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगन-सिंधुं  : स्त्री० [ष० त०] आकाश-गंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगन-स्पर्शन  : पुं० [ष० त०] १. वायु। हवा। २. आठ मरुतों में से एक मरुत का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगन-स्पर्शी (शिन्)  : वि० [सं० गगन√स्पृश् (छूना)+णिनि] आकाश को स्पर्श करनेवाला। बहुत अधिक ऊँचा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगन-स्पृक् (श्)  : वि० [सं०गगन√स्पृश्+क्विप्] गगनस्पर्शी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगनांगना  : स्त्री० [गगन-अंगना, मध्य० स० ] अप्सरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगनांबु  : पुं० [गगन-अंबु, मध्य० स०] आकाश से गिरा हुआ अर्थात् वर्षा का जल। बरसाती पानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगनाध्वग  : वि० पुं० [गगन-अध्वग, ष० त० ] =गगनचर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगनानंग  : पुं० [गगन-अनंग, स० त० ] एक प्रकार का मात्रिक छंद जिसके प्रत्येक चरण में पच्चीस मात्राएं होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगनापगा  : स्त्री० [गगन-आपगा, ष० त०] आकाश गंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगनेचर  : पुं० [अलुक् स०] १. ग्रह, नक्षत्र आदि। २. देवता। ३. चिडियाँ। पक्षी। वि० आकाश में उड़ने या चलनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गगनोल्मुक  : पुं० [गगन-उल्मुक,.स० त० ] मंगलग्रह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ