लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गजब  : पुं० [अ० ग़ज़ब] १. भीषण क्रोध। बहुत जेत गुस्सा। कोप। प्रकोप। पद-गजब इलाही==ईश्वर का या दैवी कोप। २. उक्त प्रकार के कोप के कारण पड़ने वाली बहुत बड़ी विपत्ति या संकट। मुहावरा–(किसी पर) गजब गुजरना=ऐसा काम करना जिससे किसी पर बहुत बड़ी विपत्ति पड़े। उदाहरण-गजब गुजारत गरीबन की धार पै।–पद्याकर। (किसी पर) गजब ढाना=किसी के लिए भीषण विपत्ति या संकट उत्पन्न करना। ३. बहुत बड़ा अनिष्ट। अनर्थ। ४.अन्याय। जुल्म। मुहावरा–गजब ढाना अन्याय या जुल्म करना। जैसे–ये आँखें गजब ढाती हैं। ५. बहुत ही अद्बुत या विलक्षण काम या चीज। पद-गजब काजो गुण, मात्रा आदि के विचार से बहुत बढ़-चढ़कर हो। बहुत अधिक और असाधारण। जैसे–गजब की शोखी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गजबीला  : वि० [हिं० गजब] [स्त्री० गजबीली] गजब करने या ढानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गजबेली  : स्त्री० [सं० गज+वल्ली] कांति-सार लोहा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ