लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गप  : स्त्री० [सं० गल्प० प्रा० गप्प बँ० गप्प,गुज० मरा०और पं०गप] [वि० गप्पी] १. केवल मन बहलाने के लिए की जानेवाली इधर-उधर की बातें। मनोविनोद के लिए की जानेवाली व्यर्थ की बातचीत। मुहावरा–गप लड़ाना=आपस में इधर-उधर और प्रायः व्यर्थ की बातें करना। पद-गप-शप-इधर=उधर की बातें। बहुत ही साधारण कोटि का या व्यर्थ का वार्तालाप। २. बिलकुल कपोल कल्पित और झूठी बात अथवा ऐसी बात जिसका कुछ भी ठीक ठिकाना न हो। मुहावरा–गप उडाना=झूठी और व्यर्थ की बात का लोगों में प्राचार या प्रसार करना। ३. ऐसी अतिरंजित बातें जिसमें सत्य का अंश बहुत ही कम या नाम मात्र का हो। क्रि० प्र० –हाँकना। ४. अपना बड़प्पन प्रकट करने के लिए कही जानेवाली बहुत कुछ अतिरंजित या मिथ्या सी बात। डींग। क्रि० प्र० =मारना। पुं० [अनु०] १. कोई चीज झट से खाने अथवा निकलने की क्रिया अथवा इस क्रिया से होनेवाला शब्द। जैसे–वह गप से लडडू निगल गया। २. खाने की क्रिया या भाव। जैसे–मीठी-मीठा गप, कडुआ-कडुआ थू। ३. कोई नुकीली चीज किसी मुलायम वस्तु में जल्दी या झटके से धँसाने की क्रिया अथवा इस क्रिया से उत्पन्न होनेवाला शब्द। जैसे–डाक्टर ने गप से बाँह में सुई चुभा दी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गपकना  : स० [अनु० गप+हिं० करना] १. जल्दी-जल्दी खा या निगल जाना। २. हजम करना। हड़पना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गपछैया  : स्त्री० [?] रेगमाही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गपड़चौथ  : पुं० [हिं० गपोड़-बातचीत+चौथ] आपस में होनेवाली इधर-उधर की या व्यर्थ की बातचीत। वि० अंड-बंड। ऊट-पटांग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गपना  : स० [हिं० गप] १. मन बहलाने अथवा समय बिताने के लिए इधर-उधर की बातचीत करना। गप करना। २. झूठमूठ की अथवा मन-गढ़त बातें कहना अथवा ऐसी बातों का प्रचार करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गपशप  : पुं० [हिं० गप+शप अनु०] इधर-उधर की अथवा व्यर्थ की बातें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गपागप  : क्रि० वि० [हिं० गप-निगलने का शब्द] १.गप गप शब्द करते हुए। जैसे–वह सारी मिठाई गपागप खा गया। २. बहुत जल्दी-जल्दी या चटपट। ३. बहुत अधिक मात्रा या मान में।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गपिया  : वि० [हिं० गप] –गप्पी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गपिहा  : वि० =गप्पी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गपोड़  : पुं०=गपोड़ा। वि० गप्पी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गपोड़ा  : पुं० [हिं० गप+ओड़ा(प्रत्यय)] १. बहुत अधिक बड़ा-चढ़ाकर कही हुई बात। २. बिलकुल कपोल-कल्पित और मिथ्या बात। बहुत बड़ी गप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गपोड़िया  : वि० [हिं० गपोड़ा] बहुत बढ़ा-चढ़ाकर मन-गढ़ंत बातें कहनेवाला। गप्पी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गपोड़ेबाज  : वि०=गप्पी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गपोड़ेबाजी  : स्त्री० [हिं० गपोड़ा+फा० बाजी] १. झूठ-मूठ या व्यर्थ की बातों में समय बिताने की क्रिया या भाव। २. बकवाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गप्प  : स्त्री०=गप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गप्पी  : वि० [हिं० गप] बहुत अधिक गप हाँकने और व्यर्थ की कपोल कल्पित बातें कहनेवाला। गपोड़िया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गप्फा  : पुं० [अनु० गप] १.बहुत बड़ा कौर या ग्रास। २. सहज में होनेवाला बहुत बड़ा आर्थिक लाभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ