लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गरदा  : पुं० [फा० गर्द] हवा के साथ उड़नेवाली धूल या मिट्टी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गरदान  : वि० [फा०] १. घूम-फिरकर एक ही स्थान पर आनेवाला। २. एक ही बिंदु या स्थान के चारों ओर घूमनेवाला। पुं० १. शब्दों का रूप साधन। २. वह कबूतर जो घूम-फिर कर पुनः अपने स्थान पर आ जाता है। ३. चक्कर। फेर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गरदानना  : स० [फा० गरदान] १. व्याकरण में किसी शब्द के भिन्न-भिन्न विकारी रूप बनाना या बतलाना। २. विस्तारपूर्वक और कई बार समझाकर कोई बात कहना। उद्धरणी करना। ३. ध्यान देना या महत्वपूर्ण समझना। जैसे–हम तुम्हें क्या गरदानते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ