लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गराँ  : वि० [फा०] १. भारी। वजनी। २. कठिन। ३. अप्रिय। नागवार। ४. महँगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गरांडील  : वि० [फा० गराया अं० ग्रांड?] १. जो लंब-तडंग तथा मोटा-ताजा हो। २. बहुत बड़ा या भारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गराँव  : स्त्री० [हिं०+गर-गला] पशुओं के गले में बाँधी जानेवाली बटी हुई दोहरी रस्सी जिसके एक सिरे पर मुद्धी और दूसरे सिरे पर गाँठ होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गरा  : पुं०=गला।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गराऊ  : पुं० [सं० गुरु, पुं० हिं० गुरु गरूअ] पुराना अथवा बूढ़ा भेड़ा। (गँड़ेरियों की बोली)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गराज  : पुं० [अं० गैरेज] मोटर गाड़ी या इसी तरह की और कोई सवारी रखने या रहने का घिरा हुआ स्थान। गिराज। स्त्री० =गरज (गर्जन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गराड़ी  : स्त्री०=गड़ारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गराना  : स० १. दे० गलाना। २. दे० गारना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गरानी  : स्त्री० [फा०] १. भारीपन। गुरुता। २. महँगी। ३. भोजन न पचने के कारण होनेवाला पेट का भारीपन। स्त्री०=ग्लानि।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गरामी  : वि० [फा०] १. बुजुर्ग। वृद्ध। २. प्रसिद्ध। ३. सम्मानित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गरारा  : वि० [सं० गर्व, पुं० हिं० गारो+आर (प्रत्यय)] १. अभिमानी। घमंडी। २. प्रबल। बलवान्। ३. तेज। प्रचंड। पुं० [हिं० घेरा] १. पायजामें की ढीली मोहरी। जैसे–गरारेदार पायजामा। २. ढीली मोहरी का पायजामा। ३. खेमा तंबू आदि भरने का बड़ा थैला। पुं० [अ० गरार, अनु०] १. मुँह में पानी भरकर गर गर शब्द करके कुल्ली करना। २. चौपायों का एक रोग जिसमें उनके गले में घुर-घुर शब्द होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गरारी  : स्त्री० दे० ‘गड़ारी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गराव  : पुं० [देश०] मध्य युग की एक प्रकार की बड़ी नाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गरावन  : पुं० =गड़ावन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गरावना  : स० १. गड़ाना। २. =गलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गरावा  : पुं० [देश०] ऐसी भूमि जो अधिक उर्वर न हो। कम उपजाऊ जमीन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गरास  : पुं०=ग्रास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गरासना  : स० [सं० ग्रास] १. निगलना। २. दे० ‘ग्रासना’ या ‘ग्रसना’।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ