लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गहबर  : वि० [सं० गह्रर] १. गंभीर। गहरा। २. दुर्गम। विकट। ३. घबराया हुआ। उद्विग्न। व्याकुल। ४. बेचैन। विकल। ५. किसी के ध्यान में इतना मग्न या वीन होना कि आस-पास की बातों की कुछ भी खबर न हो। ६. चटकीला। चमकदार। उदाहरण– गंगा गहबरि पिअरि चढ़उबै जब होईहै हो।–लोकगीत। ७. घना। नविड़। उदाहरण–जँह आवे तम पुंज कुंड गहबर तरु छाहीं।–नंददास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहबरन  : स्त्री० [हिं० गहबरना] व्याकुलता। घबराहट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहबरना  : अ० [हिं० गहबर] १. घबराना। २. बेचैन या विकल होना। ३. करुणा आदि से जी भर आना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गहबराना  : स० [हिं० गहबरना] घबडा देना। अ०=गहबरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ