लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गांधर्व  : वि० [सं० गंधर्व+अण्] १. गंधर्व संबंधी। गंधर्व का। २. गंधर्व जाति या देश का। ३. (मंत्र) जिसका देवता गंधर्व हो। पुं० १. गान विद्या। संगीत शास्त्र। २. गंधर्व जाति। ३. भारत का एक प्राचीन भाग जिसमें गंधर्व लोग रहते थे। ४. हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार आठ प्रकार के विवाहों में से एक जो पहले गंधर्व जाति में प्रचलित था और जिसमें वर और वधू आपस में मिलकर स्वेच्छापूर्वक वैवाहिक संबंध स्थापित कर लेते थे। प्राचीन भारत में वह विवाह क्षत्रियों के लिए विहित था, पर कलियुग में वर्जित है। ५. घोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गांधर्व-वेद  : पुं० [कर्म० स०] सामवेद का उपवेद जिसमें सामगान के स्वर लय आदि का विवेचन है। संगीत शास्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गांधर्विक  : वि० [सं० गन्धर्व+ठक्-इक] १. गंधर्व संबंधी। गंधर्व का। २. गंधर्व विद्या अर्थात् संगीत शास्त्र का ज्ञाता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गांधर्वी  : स्त्री० [सं० गान्धर्व+ङीष्] दुर्गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ