लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गाद  : स्त्री० [सं० गाध-जल के नीचे का तल] १. तरल पदार्थों के नीचे बैठी हुई गाढ़ी चीज। तलछट। २. तेल की कीट। ३. कोई गाढ़ी चीज। जैसे–गोंद।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गादड़  : वि० [सं० कातर या हिं० गीदड़] मट्ठर। सुस्त। पुं० १. गीदड़। २. कायर। डरपोक। ३. वह बैल जो किसी तरह जल्दी न चलता हो। स्त्री० [सं० गड्डर] भेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गादर  : वि० [हिं० गदराना] गदराया हुआ। पुं० दे० गादड़। पुं० [हिं० कादर] वह बैल जो चलता चलता बैठ जाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गादा  : पुं० [सं० गाधा-दलदल] १. खेत में खड़ी फसल जो अभी पकी न हो। २. उक्त फसल के अध-पके अन्न के दाने। ३. महुए का फल जो पेड़ से टपका हो। हरा महुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गादी  : स्त्री० [हिं० गद्दी] १. छोटी टिकिया के आकार का एक प्रकार का पकवान। २. दे० गद्दी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गादुर  : पुं०=चमगादड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
गाद्धर्य  : पुं० [सं० गर्द्ध+ष्यञ्] लालच। लोभ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ