लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

गाना  : स० [सं० गानत्व] १. कविता, गीत आदि के चरणों का पदों का वह क्रमिक, मोहक और सरस उच्चारण जो सुर ताल वाले नियमों के अनुसार किसी विशिषट लय में होता है। २. पक्षियों आदि का मधुर स्वर में बोलना। कलरव करना। ३. विस्तारपूर्वक किसी विषय की चर्चा या वर्णन करना। (विशेषतः कविता या छंदों में)। मुहावरा–अपनी ही गाना=अपनी ही बात कहते चलना। (और दूसरे की ना सुनना)। ४. प्रशंसा या स्तुति करना।। ५. आराधना करना। भजना। उदाहरण–दिन द्वै लेहुँ गोविदहिं गाइ।–सूर। पुं० १. लय राग आदि में कविता पद्य आदि का उच्चारण करने की क्रिया या भाव। २. गाई जानेवाली चीज या रचना। गीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ